आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में मंगलवार 10 फरवरी को नीदरलैंड्स ने नामीबिया के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। डच टीम की इस जीत के बाद ग्रुप ए की अंकतालिका में फेरबदल हुआ। नीदरलैंड्स की जीत से पाकिस्तान शीर्ष दो स्थान से बाहर हो गया। अब वह तीसरे स्थान पर खिसक गया है। भारतीय टीम इस ग्रुप में अब भी टॉप पर बरकरार है। इस मैच के बाद यह ग्रुप से सुपर-8 में पहुंचने की रेस काफी रोचक हो गई है।

मंगलवार 10 फरवरी के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को यूएसए (यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका) से भिड़ना है। खास बात यह है कि पिछले वर्ल्ड कप में यूएसए ने पाकिस्तान को हराया भी था। यूएसए की टीम अगर इस संस्करण में भी 2024 जैसा उलटफेर करने में सफल रहती है तो पाकिस्तान की सुपर 8 की राह मुश्किल हो सकती है। कहने का मतलब है कि ग्रुप ए का गणित अब रोचक होता दिख रहा है।

नीदरलैंड्स की जीत के बाद ग्रुप ए की अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
भारत1102+1.450
नीदरलैंड्स2112+0.356
पाकिस्तान1102+0.240
नामीबिया1010-1.033
यूएसए1010-1.450

नीदरलैंड्स टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली एसोसिएट देश की टीम भी है। यह टी20 वर्ल्ड कप में डच टीम की 11वीं जीत है। इस जीत में नीदरलैंड्स के लिए जीत के हीरो बास डी लीडे रहे। बास डी लीडे ने गेंदबाजी में 20 रन देकर दो विकेट लिए और बल्लेबाजी में 48 गेंद पर नाबाद 72 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली एसोसिएट टीम

  • 11 मैच: नीदरलैंड्स
  • 08 मैच: स्कॉटलैंड
  • 05 मैच: अफगानिस्तान
  • 05 मैच: नामीबिया
  • 03 मैच: आयरलैंड

पाकिस्तान के लिए अहम हुआ यूएसए का मैच

पाकिस्तान के लिए नीदरलैंड्स की इस जीत के बाद यूएसए से होने वाला मैच काफी अहम हो गया है। पाकिस्तान की टीम का नेट रनरेट इस वक्त नीदरलैंड्स से भी कम है। इस कारण वह तीसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं यूएसए या भारत के खिलाफ मैच में से एक भी हार उसकी सुपर 8 के लिए चिंता को बढ़ा सकती है। यूएसए ने भारतीय टीम के लिए भी मुश्किलें पैदा की थीं। पाकिस्तान फिर उलटफेर का शिकार हो सकता है, क्योंकि नीदरलैंड्स ने भी अपने पहले मैच में सलमान अली आगा की टीम को नाकों चने चबवा दिए थे।

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

टी20 वर्ल्ड कप में होगा भारत-पाकिस्तान मैच, आठ दिन में ही PCB के होश आए ठिकाने
हर्षित राणा के IPL 2026 में भी खेलने पर सस्पेंस, KKR को लग सकता है बड़ा झटका
अर्शदीप सिंह इतिहास रचने के करीब, ये हैं टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय