भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं होता, बल्कि उससे जुड़ा होता है अरबों डॉलर का कारोबार और कूटनीतिक समीकरण। आईसीसी टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले पहले जब पाकिस्तान की सरकार ने अपनी टीम को मैच न खेलने का संकेत दिया, तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर 174 मिलियन डॉलर (करीब 1578 करोड़ भारतीय रुपये) के भारी नुकसान का खतरा मंडराने लगा। हालांकि, अंतिम वक्त पर पाकिस्तान के यू-टर्न ने न सिर्फ इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को बचा लिया, बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया को राहत की सांस भी दिलाई। आखिर कैसे बदला फैसला और पर्दे के पीछे क्या चला, यही है इस कहानी की असल तस्वीर।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का अपनी टीम को निर्देश देने के फैसले से पीछे हटकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को 174 मिलियन डॉलर (करीब 15,77,91,90,000 रुपये) के राजस्व का नुकसान होने से बचाया। मामले से जुड़े एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘कुल नुकसान लगभग 174 मिलियन डॉलर का होता, जिसमें ब्रॉडकास्टर, गेट मनी और दूसरी स्पॉन्सरशिप से जुड़ी रकम शामिल होती।’

10 हजार से 60 हजार हुआ फ्लाइट का किराया

यह पुष्टि होने कि भारत रविवार 15 फरवरी को पाकिस्तान से खेलेगा, के कुछ मिनट बाद ही मुंबई-कोलंबो-मुंबई राउंड ट्रिप का किराया 10 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये हो गया। पाकिस्तान सरकार ‘दोस्ताना देशों’ की मांग के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारतीय टीम के साथ खेलने की मंजूरी देने पर राजी हो गई।

बीच का रास्ता निकालने के लिए कई बैक चैनल बातचीत हुई, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और ICC के प्रतिनिधि मौजूद थे। पाकिस्तान इस बात पर अड़ा रहा कि वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ खड़े रहेगा, क्योंकि उसकी भारत के बजाय श्रीलंका में खेलने की मांग खारिज कर दी गई थी। इसके चलते ICC सदस्यों ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का फैसला किया।

बीसीबी ने किया पीसीबी से खेलने का अनुरोध

सोमवार देर रात BCB ने एक बयान जारी किया। बयान में उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से विश्व कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपना तय मैच खेलने का अनुरोध किया। BCB के बयान में लिखा था, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), और हाल की मुश्किलों से निपटने में उनकी पॉजिटिव भूमिका के लिए सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता है।’

बयान में कहा गया, ‘बीसीबी (BCB) खासतौर पर, पीसीबी (PCB) चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी, उनके बोर्ड और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता है। इस पूरे समय में, PCB ने बहुत अच्छी खेल भावना और एकजुटता दिखाई है।’

बयान में BCB अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने कहा, ‘इस समय बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों से हम बहुत खुश हैं। हमारा भाईचारा लंबे समय तक फलता-फूलता रहे। कल पाकिस्तान के अपने छोटे से दौरे के बाद और हमारी बातचीत के आने वाले नतीजों को देखते हुए, मैं पाकिस्तान से अनुरोध करता हूं कि वह पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का मैच खेले।

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

T20 World Cup: पाकिस्तान बनाम USA मैच, 10 फरवरी को होंगे ये 3 मुकाबले; ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
टी20 वर्ल्ड कप में होगा भारत-पाकिस्तान मैच, आठ दिन में ही PCB के होश आए ठिकाने
वैभव सूर्यवंशी अभी ‘बेबी’ हैं उन्होंने मैच्योरिटी दिखाई घमंडी नहीं बने; डिविलियर्स ने 14 साल के बैटर की जमकर की तारीफ