शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी और रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक समेत पांच विकेट से वेस्टइंडीज ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के पहले मैच में स्कॉटलैंड को 35 रन से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने कमाल का प्रदर्शन किया। रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट लिए।

रोमारियो शेफर्ड ने टी20 फॉर्मेट में पहली बार पांच विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड ने इस दौरान पांच गेंद में चार विकेट लिए। इसमें मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन के विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। रोमारियो शेफर्ड की टी20 इंटरनेशनल में चार महीने में यह दूसरी हैट्रिक है।

रोमारियो शेफर्ड ने इससे पहले अक्टूबर 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। रोमारियो शेफर्ड टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले जेसन होल्डर और शमार स्प्रिंगर भी वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक ले चुके हैं।

रोमारियो शेफर्ड टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले नौवें गेंदबाज हैं। पैट कमिंस टी20 विश्व कप में दो बार हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। रोमारियो शेफर्ड टी20 विश्व कप के किसी एक मैच में वेस्टइंडीज के लिए पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले अकील होसेन ने 2024 के संस्करण में यह उपलब्धि अपने नाम की थी।

टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाजदेशकिसके खिलाफमैदानसाल
ब्रेट लीऑस्ट्रेलियाबांग्लादेशकेपटाउन2007
कर्टिस कैम्फरआयरलैंडनीदरलैंड्सअबुधाबी2021 (4 गेंद में 4 विकेट)
वानिंदु हसरंगाश्रीलंकासाउथ अफ्रीकाशारजाह2021
कगिसो रबाडासाउथ अफ्रीकाइंग्लैंडशारजाह2021
कार्तिक मयप्पनयूएईश्रीलंकाजिलॉन्ग2022
जोशुआ लिटिलआयरलैंडन्यूजीलैंडएडिलेड2022
पैट कमिंसऑस्ट्रेलियाबांग्लादेशनॉर्थ साउंड2024
पैट कमिंसऑस्ट्रेलियाअफगानिस्तानआर्नोस वेल2024
क्रिस जॉर्डनइंग्लैंडयूएसएब्रिजटाउन2024
रोमारियो शेफर्डवेस्टइंडीजस्कॉटलैंडकोलकाता2026

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाजकिसके खिलाफमैदानसाल
जेसन होल्डरइंग्लैंडब्रिजटाउन2022
रोमारियो शेफर्डबांग्लादेशचट्टोग्राम2025
शमार स्प्रिंगरअफगानिस्तानदुबई2026
रोमारियो शेफर्डस्कॉटलैंडकोलकाता2026

T20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

प्रदर्शनगेंदबाजकिसके खिलाफमैदानसाल
5/11अकील होसेनयुगांडाप्रोविडेंस2024
5/20रोमारियो शेफर्डस्कॉटलैंडकोलकाता2026

स्कॉटलैंड के बेरिंगटन और ब्रूस ने भी रचा इतिहास

स्कॉटलैंड की ओर से रिची बेरिंगटन और टॉम ब्रूस ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। पुरुष टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड की ओर से चौथे विकेट के लिए यह सर्वोच्च साझेदारी है। रिची बेरिंगटन और टॉम ब्रूस ने मैथ्यू क्रॉस और मैकमुलेन का रिकॉर्ड तोड़ा। मैथ्यू क्रॉस और मैकमुलेन ने चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की थी।