गेंद और बल्ले के बीच एक महीने की जबरदस्त जंग के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर खड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि वह तीसरी बार खिताब जीतकर टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बने। न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी कि वह पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीते है। खिताब कौन जीतेगा यह तय नहीं है, लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम की जिस पिच पर मैच होगा उसे देखकर लगता है कि चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वोच्च स्कोर पर:

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दबाव की वजह से ज़्यादा बड़े स्कोर नहीं बने हैं। मजेदार बात यह है कि वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उसने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस में 176 रन बनाए थे। यह स्कोर खिताब जीतने के लिए काफी साबित हुआ। साउथ अफ्रीका को सात रन से हार का सामना करना पड़ा। न्यूज़ीलैंड अकेली ऐसी टीम है, जिसने फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 170 से ज्यादा का स्कोर बनाया है और हार झेली है।

कीवी टीम 170 से ज्यादा का स्कोर बनाकर हारी

2021 के फाइनल में कीवी टीम ने दुबई में 172/4 का स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में आराम से स्कोर हासिल करके अपना पहला खिताब जीता था। भारत अकेली ऐसी टीम है जिसने फाइनल में दो बार 150 से ज्यादा का टीम स्कोर बनाया है। उसन 2007 में पहले एडिशन में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को 157 रन के स्कोर पर पांच रन से हराया था।

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर

टीमस्कोरपारीपरिणामबनाममैदानदिन
इंडिया176/71जीतासाउथ अफ्रीकाब्रिजटाउन29 जून 2024
ऑस्ट्रेलिया173/22जीतान्यूजीलैंडदुबई14 नवंबर 2021
न्यूजीलैंड172/41हाराऑस्ट्रेलियादुबई14 नवंबर 2021
साउथ अफ्रीका169/82हाराइंडियाब्रिजटाउन29 जून 2024
वेस्टइंडीज161/62जीताइंग्लैंडईडन गार्डन3 अप्रैल 2016
इंडिया157/51जीतापाकिस्तानजोहान्सबर्ग24 सितंबर 2007
इंग्लैंड155/91हारावेस्टइंडीजईडन गार्डन3 अप्रैल 2016
पाकिस्तान1522हाराभारतजोहान्सबर्ग24 सितंबर 2007

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: मिथकों को तोड़ने उतरेगा भारत, चोकर्स के तमगे से बचना चाहेगा न्यूजीलैंड