टी20 वर्ल्ड 2026 के 47वें मैच में गुरुवार (26 फरवरी) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 176 रन बनाए। सुपर-8 के ग्रुप-1 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और वेस्टइंडीज के 7 विकेट 10.2 ओवर में 83 रन पर झटक दिए। इसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के बीच 57 गेंद पर 89 रनों की साझेदारी हो गई। वेस्टइंडीज ने 176 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। जेसन होल्डर ने 31 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। वह 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। इसके अलावा कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट लिए।
किंग और होप ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई
वेस्टइंडीज को ब्रेंडन किंग और शाई होप ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। किंग ने 11 गेंद पर 21 और होप ने 6 गेंद पर 16 रन बनाए। इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई। शिमरोन हेटमार ने 2, रोवमैन पॉवेल ने 9 और रस्टन चेज ने 2 रन बनाकर आउट हुए। एनगिडी और रबाडा ने 2-2 विकेट झटके।
सेमीफाइनल की लिहाज से मैच महत्वपूर्ण
वेस्टइंडीज के 4 विकेट 4 ओवर में 43 रन पर गिर गए। उसके 6 विकेट 71 रन पर हो गए थे। शरफेन रदरफोर्ड 12 और मैथ्यू फोर्ड 11 रन बनाकर आउट हुए। गुणाकेश मोती बगैर खाता खोले नाबाद रहे। सेमीफाइनल की लिहाज से यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। भारत के लिए बेहतर होगा कि साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज से जीत मिल जाए।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: ब्रेंडन किंग, शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमेन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, गुणाकेश मोती, शमार जोसेफ।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका बाहर, लेकिन पाकिस्तान अब भी बना सकता है सेमीफाइनल में जगह, ये है पूरा गणित
