टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अभी तक कई बड़े खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। टूर्नामेंट के मेजबान भारत के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा जहां टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं इसके बाद पूर्व चैंपियन और सह मेजबान श्रीलंकाई टीम के स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा भी पूरे वर्ल्ड कप से अब बाहर हो गए हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में हसरंगा ने तीन विकेट लिए थे लेकिन इंजरी से परेशान नजर आए थे।
अब उनका पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना श्रीलंकाई टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। इस पोस्ट के मुताबिक हसरंगा के मंगलवार (10 फरवरी 2026) को एमआरआई स्कैन हुए थे जिसके बाद उनकी हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट की बात सामने आई। इसी कारण वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
उनकी जगह अभी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर रिप्लेसमेंट नहीं चुना है लेकिन लेग स्पिन ऑलराउंडर दुशान हेमंता को हसरंगा की जगह श्रीलंकाई स्क्वाड में चुना जा सकता है। हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर महीश तीक्षणा के साथ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हसरंगा उस मैच में ही चोटिल हुए थे और इंजर्ड रहते हुए भी उन्होंने गेंदबाजी की थी।
कई धाकड़ खिलाड़ी हुए टूर्नामेंट से बाहर
इससे पहले भी कई धाकड़ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, भारत के हर्षित राणा, साउथ अफ्रीका के डोनोवन फरेरा और टोनी डी जोर्जी और अब श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मेजबान टीमों के अलावा कई टीमें इस संस्करण में इंजरी की समस्या से जूझती नजर आई हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंकाई स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असालंका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेललागे, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन।
नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं
पलटू पाकिस्तान का यू-टर्न मारने का है पुराना इतिहास, पिछले तीन साल में 5 बार कर चुका है ऐसा ड्रामा
हर्षित राणा के IPL 2026 में भी खेलने पर सस्पेंस, KKR को लग सकता है बड़ा झटका
T20 World Cup: नामीबिया की हार, नीदरलैंड्स का कमाल; पाकिस्तान टॉप 2 से बाहर, भारत नंबर 1 पर बरकरार
