टी20 वर्ल्ड कप के भारत की चार लीग मैचों में तिलक वर्मा की बैटिंग खराब रही, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से उन्हें बाहर करने की बात को खारिज कर दिया। सूर्यकुमार ने कहा कि तिलक को भारतीय टीम मैनेजेमेंट ने खास भूमिका दी है। दो विकेट गिरने पर उन्हें बैकसीट लेकर साझेदारी बनाने की कोशिश करनी है।

तिलक का करियर स्ट्राइक-रेट 141 से ज्यादा है। वह टी20 वर्ल्ड कप में 120 के आस-पास आ गया है। वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उन पिचों पर संघर्ष करते हुए दिखे हैं, जहां गेंद थोड़ी रुककर आ रही है। अपने कप्तान सूर्यकुमार के उलट कभी-कभी एंकर भी छोड़ देते हैं, तिलक चार मैचों में सिर्फ़ 11 बाउंड्री और तीन छक्के लगाकर अपनी लय नहीं बदल पाए हैं।

तिलक को टीम प्रबंधन का निर्देश

सूर्यकुमार ने तिलक को लेकर कहा, ‘मैंने उनसे कहा है, टीम प्रबंधन ने उन्हें बताया है कि उन्हें इसी तरह बैटिंग करनी है। अगर एक विकेट गिर जाता है तो वह पक्का पावरप्ले में जाकर अपना स्वाभाविक शैली में खेल सकते हैं, लेकिन जैसे ही दो विकेट गिरते हैं तो उन्हें बैकसीट लेना होगा। साझेदारी बनाने की कोशिश करनी होगी। 10वें ओवर तक जाना होगा और फिर हमारे पास गेंदबाजों पर अटैक करने के लिए काफी फायरपावर होगा।’

सूर्यकुमार ने तिलक की शैली की बचाव करने की कोशिश की

सूर्यकुमार ने तिलक की शैली की बचाव करने की कोशिश की। हालांकि, उनके जवाब बहुत आश्वस्त करने वाले नहीं थे। उन्होंने कहा, मुझे पक्का यकीन है कि वह अभी जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं उससे खुश नहीं होंगे। मुझे यकीन है। वह जरूर अच्छा करेंगे और उन्होंने पिछले 2-3 अभ्यास सत्र में काफी प्रैक्टिस भी की है, लेकिन मुझे उन्हें लेकर कोई चिंता नहीं है। वह नंबर 3 पर भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह इसे और बेहतर करेंगे।’

यह भी पढ़ें: ‘अभिषेक ने जो किया अब उसका बदला चुकाने का मौका’, सूर्या ने दिया भारतीय ओपनर का साथ