T20 World Cup 2026 Super 8 Qualified Teams And Full Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर 8 की सभी टीमें पक्की हो चुकी हैं। वहीं अंतिम टीम बनी है इस राउंड की पाकिस्तान। बुधवार (18 फरवरी) को पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई। अब भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में जगह बना ली है।

सुपर 8 में होंगे दो ग्रुप

आपको बता दें कि सुपर 8 में प्री सीडिंग के हिसाब से दो ग्रुप बांटे गए हैं। इसके लिहाज से ग्रुप 1 तैयार हो चुका है। ग्रुप 1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे मौजूद हैं। वहीं ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने जगह बना ली है।

सुपर 8 के मुकाबले 21 फरवरी से खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप में हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। एक टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक बार सुपर 8 राउंड में भिड़ेगी। सुपर 8 राउंड के सभी मैचों के बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 1 मार्च तक सुपर 8 के मुकाबले चलेंगे। वहीं 4 और 5 मार्च को दोनों सेमीफाइनल व 8 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।

सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यूसमय (IST)
21 फरवरीन्यूजीलैंड vs पाकिस्तानकोलंबोशाम 7 बजे
22 फरवरीइंग्लैंड vs श्रीलंकापल्लीकेलेदोपहर 3 बजे
22 फरवरीभारत vs साउथ अफ्रीकाअहमदाबादशाम 7 बजे
23 फरवरीजिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीजमुंबईशाम 7 बजे
24 फरवरीइंग्लैंड vs पाकिस्तानपल्लीकेलेशाम 7 बजे
25 फरवरीन्यूजीलैंड vs श्रीलंकाकोलंबो शाम 7 बजे
26 फरवरी वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीकाअहमदाबाददोपहर 3 बजे
26 फरवरीभारत vs जिम्बाब्वेचेन्नईशाम 7 बजे
27 फरवरीइंग्लैंड vs न्यूजीलैंडकोलंबोशाम 7 बजे
28 फरवरीश्रीलंका vs पाकिस्तानपल्लीकेलेशाम 7 बजे
1 मार्चजिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीकादिल्लीदोपहर 3 बजे
1 मार्चभारत vs वेस्टइंडीजकोलकाताशाम 7 बजे

यह भी पढ़ें: IRE vs ZIM: बारिश के कारण मैच रद्द, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर; जिम्बाब्वे सुपर 8 में पहुंचा
यह भी पढ़ें: शमी ने झटके 8 विकेट, लेकिन बंगाल के बल्लेबाजों ने मेहनत पर फेरा पानी; जम्मू-कश्मीर इतिहास रचने के करीब
यह भी पढ़ें: IRE vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, जिम्बाब्वे का डबल फायदा; अब सुपर 8 में भारत से मुकाबला