टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार (26 फरवरी) को भारत ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। उसके पास अपना रनरेट + में करने और वेस्टइंडीज से आगे निकलने का अच्छा मौका था, लेकिन भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाई। शायद सूर्यकुमार यादव की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए केवल जीत पर्याप्त लगा। यह कारण है कि उसने रनरेट को सुधारने और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ने की कोशिश नहीं की।

भारत को नंबर-2 पर आने के लिए 100 से ज्यादा रनों से जीत दर्ज करनी थी, लेकिन रनरेट + में लाने के लिए 77 रन से जीत दर्ज करनी थी। भारतीय टीम ऐसा आसानी से कर सकती था, लेकिन नहीं कर पाई क्योंकि शिवम दुबे को गेंदबाजी दे दी गई। उन्होंने 2 ओवर में ही 46 रन लुटा दिए। जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज का कोटा पूरा नहीं कराया गया। उन्होंने 3 ओवर में 21 रन दिए थे।

रनरेट + में हो सकता था

शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 20 रन दिए। अगर बुमराह ने गेंदबाजी की होती तो कम से कम रनरेट + में तो हो जाता। भारत को जिम्बाब्वे को 174 तक नहीं पहुंचने देना चाहिए था। उसे कम स्कोर पर ऑलआउट करना चाहिए था। 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच होगा। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, लेकिन अगर मैच धुल गया तो क्या होगा?

बारिश फेर देगी भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी

ईडन गार्डन में सुपर-8 का आखिरी मैच बारिश से धुल गया तो भारत और वेस्टइंडीज को 1-1 अंक मिलेंगे। रनरेट से सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा। वेस्टइंडीज +1.791 के रनरेट के साथ आगे बढ़ जाएगा। भारत -0.100 के रनरेट के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। शायद यह गणित भारतीय टीम के ध्यान में नहीं रहा। यह समीकरण ध्यान में रहता तो जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराने की कोशिश होती।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अंक तालिका

सुपर 8 ग्रुप 1मैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकNRR
साउथ अफ्रीका2200042.89
वेस्टइंडीज2110021.791
भारत211002-0.100
जिम्बाब्वे202000-4.475

यह भी पढ़ें: भारतीय गेंदबाजी की कमजोर कड़ी साबित हो रहे शिवम दुबे, T20 वर्ल्ड कप 2026 में 56 गेंद में दे चुके हैं 124 रन