टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट मंगलवार (24 फरवरी) को बिकने के लिए जारी हो गया। आईसीसी ने घोषणा की कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में खेलता है तो कोलकाता और फाइनल में पहुंचा तो अहमदाबाद के लिए बुक किए गए टिकट का पैसा पूरा रिफंड होगा। अगर श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचता है और भारत के अलावा किसी अन्य टीम से भिड़ता है तो पैसा रिफंड होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे बिकने के लिए जारी हुए।
फैंस 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल, 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल के लिए सीट बुक कर सकते हैं। पहला सेमीफाइनल मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम या कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इसका वेन्यू नहीं बदलेगा। अगर पाकिस्तान आखिरी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो वह 4 मार्च को कोलंबो में पहला सेमीफाइनल खेलेगा।
कोलंबो में कब हो सकता है सेमीफाइनल
अगर पाकिस्तान नॉकआउट में जगह नहीं बना पाता है,लेकिन श्रीलंका क्वालीफाई करता है और भारत के अलावा किसी और से खेलता है तो वह कोलंबो में पहला सेमीफाइनल खेलेगा। अगर पाकिस्तान या श्रीलंका सेमीफाइनल में नहीं पहुंचते हैं तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता में होगा। भारत की सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ंत होती है तो मैच कोलकाता में होगा।
कहां से खरीद सकते हैं टिकट
इस बीच अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है तो खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। पाकिस्तान पहुंचा तो फाइनल कोलंबो में होगा। अगर टिकट किसी ऐसे वेन्यू के लिए खरीदे जाते हैं जहां सेमीफाइनल 1 या फाइनल नहीं होगा तो टिकट होल्डर को रिफंड पैसा कर दिया जाएगा। टिकट tickets.t20worldcup.com पर खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: रिंकू सिंह के पिता अस्पताल में भर्ती, जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने पर संदेह
