टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार है। 5 मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका बुधवार (4 मार्च) को पहली बार न्यूजीलैंड से हारा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उसकी पहली हार थी। एडेन मार्करम की टीम के लिए अफसोस की बात यह रही कि इस एक हार ने उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई और सीमित ओवरों के आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अजेय अभियान जारी रखा।

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में पांच बार आमना-सामना हुआ है। ये पांचों मैच बीते 15 साल में हुए हैं और हर बार न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। इससे पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका ने 2026 में लगातार 7 मैच जीते। उसने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड और सुपर-8 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को हराया। वह खिताब की प्रबल दावेदार थी, लेकिन उसकी उम्मीदें सेमीफाइनल में टूट गईं।

2011 में क्वार्टर फाइनल और 2015 में सेमीफाइनल में हराया

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का आईसीसी के नॉकआउट मैच में पहली बार 2011 वनडे वर्ल्ड कप में आमना-सामना हुआ था। बांग्लादेश के मीरपुर में पहले क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 49 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद दूसरी बार 2015 वर्ल्ड कप में आमना-सामना हुआ। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में 4 विकेट से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई।

मार्च में हुए सभी मैच

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का आईसीसी के नॉकआउट मैच में तीसरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में आमना-सामना हुआ। लाहौर में न्यूजीलैंड को 50 रन से जीत मिली। चौथी बार 2026 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई। खास बात यह है कि सभी मैच मार्च में ही हुए हैं।

आईसीसी नॉकआउट में न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत

परिणामफॉर्मेटजगहदिन
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 49 रन से हराया2011 वनडे वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनलमीरपुर25 मार्च 2011
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हराया2015 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनलऑकलैंड24 मार्च 2015
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराया2024 चैंपियंस ट्रॉफीलाहौर5 मार्च 2025
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरायाटी20 वर्ल्ड कपईडन गार्डन4 मार्च 2026

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड; साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराया