T20 World Cup 2026: संजू सैमसन शायद एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन पर किस्मत की मार सबसे ज्यादा पड़ती रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वो दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था और अब कुछ ऐसा ही माहौल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बनता नजर आ रहा है। संजू ने खुद अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार ली है और अब स्थिति ऐसी बन गई है जहां वो पूरे टूर्नामेंट में शायद बेंच गरम करते हुए नजर आ सकते हैं।
संजू ने मिले मौका का नहीं उठाया फायदा
संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2025 से ठीक पहले काफी मौके मिले, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए। शुभमन गिल के टी20 टीम से बाहर होने के बाद संजू को अभिषेक के साफ ओपनिंग के लिए खूब मौके दिए गए। टीम मैनेंजमेंट ने उन्हें खूब बैक किया कि वो लय में आ जाएं, लेकिन संजू ऐसा नहीं कर पाए। अब इतने मौके दिए जाने के बाद भी आप परफॉर्म नहीं करेंगे तो फिर फैसला आपके खिलाफ जा सकता है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिले संकेत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब बुधवार को अभ्यास मैच खेला गया तो उसमें संजू सैमसन को बैटिंग का मौका दिया ही नहीं गया। यही नहीं इशान किशन ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी और संजू बस पूरे मैच में बेंच गरम करते रह गए थे। संजू को साइडलाइन करने के बाद ये पूरी तरह से साफ हो गया कि उन्हें वर्ल्ड कप में अब शायद ही ओपन करने का मौका मिले। टीम मैनेजमेंट ने अब शायद फैसला कर लिया है कि वो इशान के साथ ही आगे बढ़ेंगे।
संजू का रहा काफी खराब प्रदर्शन
संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने 10, 6, 0, 24, 6 रन की पारी खेली। वहीं इशान किशन को 4 मैचों में तीसरे नंबर पर खेलने का मौका दिया गया और उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेलकर खुद को साबित किया और ओपनिंग के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी। अब जो बैटर इस तरह की फॉर्म में हो उसे आप कैसे टीम से बाहर करेंगे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इशान ने फिर से खुद को किया साबित
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबले में अभिषेक और इशान ने भारत के लिए ओपन किया था और इशान यहां पर भी हिट रहे थे। उन्होंने 20 गेंदों पर 7 छक्के और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 265.00 का रहा। इशान को रिटायर आउट दिया गया ताकि दूसरे बैटर्स को भी मौका मिले। इशान ने यहां पर भी खुद को साबित कर दिया और संजू सैमसन का पत्ता पूरी तरह से लगभग साफ हो गया।
ये स्टोरी भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी ने 179 गेंदों पर ठोके 264 रन, फाइनल से पहले बने भारत के नंबर 1 बैटर
