टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने लगातार दूसरी बार और ओवरऑल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। भारत पहला ऐसा देश है जिसने तीन टी20 वर्ल्ड कप जीते और पहली ऐसी टीम है जिसने यह टाइटल लगातार दो बार जीता।

इसके अलावा अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भारत पहला देश बना। इस जीत में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह दो खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। वहीं वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन को भी उनके परफॉर्मेंस के लिए भूला नहीं जा सकता है। भारत के लिए इन चारों खिलाड़ियों ने इस बार चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई है।

इसलिए अगर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय की बात करें तो संजू सैमसन नंबर 1 हैं। जबकि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर रहे। वहीं जसप्रीत बुमराह विकेट लेने के मामले में टूर्नामेंट के नंबर 1 गेंदबाज हैं।

टी20 विश्व कप 2026 के टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
साहिबजादा फरहान (PAK)6638376.60160.253718
टिम सीफर्ट (NZ)8832646.57166.333416
संजू सैमसन (IND)5532180.25199.382724
इशान किशन (IND)9931735.22193.293318
फिन एलन (NZ)8829849.67200.002520

टी20 विश्व कप 2026 के टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4 विकेट
जसप्रीत बुमराह (IND)8281681412.431741
वरुण चक्रवर्ती (IND)9311861420.502870
शैडली वान शाल्कविक (USA)414.589137.771012
ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM)623.51431314.461881
आदिल रशीद (ENG)830.41841319.232500

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: संजू सैमसन ने फाइनल में 46 गेंद पर ठोके 89 रन, 3 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक-संजू की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा