IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो चुका है। इस सीजन के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन हराकर तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वर्ल्ड कप के इस सीजन में भारत के लिए एक तरफ जहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर संजू सैमसन रहे तो वहीं वो इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी रहे।

संजू सैमसन ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

टी20 वर्ल्ड कप के इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बैटर की बात की जाए तो इसमें 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं जिससे साफ पता चलता है कि भारतीय बल्लेबाजों ने किस तरह से इस सीजन में बड़े शॉट्स खेलने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने कुल 5 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 24 छक्के लगाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फिन एलन रहे जिन्होंने 8 मैचों में 20 छक्के लगाए जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद शिमरोन हेटमायर ने 7 मैचों में 19 छक्के जड़े।

इस सूची में चौथे नंबर पर संयुक्त रूप से साहिबजादा फरहान और इशान किशन रहे। इशान किशन ने 9 मैचों में 18 छक्के लगाए जबकि फरहान ने 6 मैचों इतने छक्के लगाए। पांचवें स्थान पर भारतीय बल्लेबाज शिवम दूबे रहे जिन्होंने 9 मैचों में 17 छक्के जड़े।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बैटर

बैटरमैचइनिंगरनछक्के
संजू सैमसन5532124
फिन एलन8829820
शिमरोन हेटमायर7724819
साहिबजादा फरहान6638318
इशान किशन9931718
शिवम दुबे9823517

ये खबरें भी पढ़ें– IND vs NZ: अभिषेक ने 18 गेंदों पर लगाया अर्धशतक,भारत की तरफ से फाइनल में ऐसा करने वाले पहले बैटर बने

IND vs NZ: संजू ने तोड़ा कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, T20 WC फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले प्लेयर बने