पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 जनवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की गीदड़भभकी दी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच न होना ‘कोई बड़ी बात नहीं’ (No Big Deal) है। यह मैच हाइप करने लायक नहीं रहा। इंस्टाग्राम पर बात करते हुए मांजरेकर ने तर्क दिया कि दोनों टीमों के बीच कॉम्पिटिशन का अंतर इतना बढ़ गया है कि अब इस प्रतिद्वंदिता में वह धार नहीं रही जो पहले हुआ करती थी।

संजय मांजरेकर ने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान मैच अगर नहीं होता है तो कोई बड़ी बात नहीं। सच कहूं तो काफी समय से मैच कभी भी उस हाइप और ड्रामा के बराबर नहीं रहा, जो हम मैच से पहले बनाते हैं।’ पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अब एक ही लीग में नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल के मैच एकतरफा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अब, जब पाकिस्तान को भारत हराता है तो ऐसा लगता है जैसे वह किसी कमजोर टीम को हरा रहा हो। पहले पाकिस्तान को हराकर अच्छा लगता था।’

भारत-पाकिस्तान में जमीन आसमान का अंतर

मांजरेकर ने एशिया कप का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों सिस्टम के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। उनके मुताबिक भारत के अब हाई-क्वालिटी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ होते हैं। ये ऐसी टीमें हैं जो सच में टीम के स्टैंडर्ड का पता चलता है।

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत से नहीं खेलकर पछताएगा पाकिस्तान, सुपर-8 की राह में बन सकता है रोड़ा

भारत-पाकिस्तान मैच न होने से टूर्नामेंट की वैल्यू कम नहीं होगी

संजय मांजरेकर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच न होने पर भी टूर्नामेंट में रोमांच बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा, ‘अगर इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होता है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है… यह कोई खास मैच नहीं है और इससे टूर्नामेंट की वैल्यू कम नहीं होगी।’