T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 107 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए और फिर जिम्बाब्वे की टीम को 147 रन पर आउट कर दिया।

इस जीत के बाद जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में तगड़ी शुरुआत की और जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में हराते हुए ग्रुप 1 की अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया जिसने भारत को हराने के बाद पहला स्थान हासिल किया था। वेस्टइंडीज की जीत के बाद अब साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई।

वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच के बाद ग्रुप 1 की अंकतालिका में भारत अब तीसरे नंबर पर चला गया जबकि जिम्बाब्वे की टीम चौथे नंबर पर है। वेस्टइंडीज का रन रेट इस मैच के बाद 5.35 का हो गया जबकि साउथ अफ्रीका का रन रेट 3.8 है। वहीं भारत का नेट रन रेट इस मुकाबले के बाद -3.8 है जबकि जिम्बाब्वे का रन रेट -5.35 है।

जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज मैच के बाद अंकतालिका

ग्रुप 1

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
वेस्टइंडीज11025.35
साउथ अफ्रीका11023.8
भारत1010-3.8
जिम्बाब्वे1010-5.35

ग्रुप 2

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
इंग्लैंड11022.55
न्यूजीलैंड10010
पाकिस्तान10010
श्रीलंका1010-2.55

ये खबरें भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना, समझिए पूरा समीकरण

Opinion: कुछ तो शर्म करते; टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद दर्द में था पूरा देश, हंस रहे थे कप्तान सूर्यकुमार यादव