T20 world cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया। ये मैच भारत के लिहाज से काफी अहम था जिसमें साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को आसानी से 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज को हराने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम अब सुपर 8 के ग्रुप 1 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई।

वेस्टइंडीज को हराने के बाद साउथ अफ्रीका के 4 अंक हो गए जबकि वेस्टइंडीज ने इस हार के बाद 2 अंक गंवा दिए और इस टीम के अब 2 अंक ही हैं। साउथ अफ्रीका से हारने के बाद ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज का नेट रन रेट भी काफी गिर गया। वहीं इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम अभी तीसरे नंबर पर ही है और उसका नेट रन रेट -3.800 है।

ग्रुप 2 की बात करें तो इस ग्रुप में इंग्लैंड की टीम 4 अंक के साथ पहले स्थान पर है और ये टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई भी कर चुकी है। ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड की टीम 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान की टीम एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है और पिछले मैच हारने के बाद अंकतालिका में इस टीम का खाता भी नहीं खुला।

साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच के बाद अंकतालिका

ग्रुप 1

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
साउथ अफ्रीका22042.89
वेस्टइंडीज21121.791
भारत1010-3.8
जिम्बाब्वे1010-5.35

ग्रुप 2

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
इंग्लैंड22041.491
न्यूजीलैंड21033.05
पाकिस्तान2011-0.461
श्रीलंका2020-2.8

ये खबरें भी पढ़ें

‘शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर की जरूरत नहीं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले कैफ का बयान, संजू को टीम में शामिल करने को कहा

‘120 की रफ्तार वाले बॉलर से विरोधी टीम को कैसे डराओगे’, शोएब अख्तर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल