T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में खेला गया, लेकिन बारिश की वजह से इस मैच को रद्द कर दिया गया। इस मैच में टॉस तो हुआ, लेकिन इसके बाद भारी बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अगर ये मुकाबला खेला जाता तो जिस भी टीम को जीत मिलती उसे 2 अंक प्राप्त होते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक का बंटवारा कर दिया गया। यानी एक एक-एक अंक के साथ दोनों टीमों का खाता एक साथ ही खुल पाया। सुपर 8 में भारतीय टीम का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मुकाबले के बाद अंकतालिका

सुपर 8 ग्रुप 2

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
न्यूजीलैंड10010
पाकिस्तान10010
इंग्लैंड
श्रीलंका

सुपर 8 ग्रुप 1

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
भारत
साउथ अफ्रीका
वेस्टइंडीज
जिम्बाब्वे

ये खबरें भी पढ़ें

8 क्यों भारत 9-1 करे, पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के सवाल पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया कमाल का जवाब

तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I में अब तक 304 गेंदों पर बनाए हैं 496 रन, 2 शतक भी शामिल; बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने के करीब