T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हुई और पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में भारतीय टीम ने यूएसए को 29 रन से हराया जबकि वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया।

इन मुकाबलों में ग्रुप ए से दो मुकाबले हुए जबकि ग्रुप सी का एक मैच खेला गया। ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत मिली और इस टीम ने 2 अंक हासिल किए जबकि पाकिस्तान ने भी नीदरलैंड को हराते हुए 2 अंक अर्जित किए थे। इसके बाद भारत ने यूएसए को हरा दिया और 2 अंक हासिल करते हुए ग्रुप ए की अंकतालिका में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया।

ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान दोनों के ही 2-2 अंक हैं, लेकिन रन रेट के आधार पर भारत अब पाकिस्तान के आगे निकल चुका है। यूएसए में जीत के साथ भारत का रन रेट अब 1.450 हो गया है जबकि पाकिस्तान का रन रेट अभी 0.240 है। इस ग्रुप में नीदरलैंड और यूएसए ने भी मैच खेले, लेकिन दोनों का खाता नहीं खुल पाया।

भारत-यूएसए मैच के बाद अंकतालिका

ग्रुप ए की अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
भारत11021.45
पाकिस्तान11020.24
नीदरलैंड1010-0.24
यूएसए1010-1.45
नामीबिया

ग्रुप सी की अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
वेस्टइंडीज11021.75
स्कॉटलैंड1010-1.75
इंग्लैंड
इटली
नेपाल

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी रहे भारत की जीत के हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच समेत मिले दो अवॉर्ड

वैभव ने 259 गेंदों पर बनाए 439 रन, स्ट्राइक रेट के मामले में रहे नंबर 1; युवराज, धवन, गिल, यशस्वी की खास लिस्ट में हुए शामिल