टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (28 फरवरी) को पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। पल्लीकेले में 212 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 के स्कोर पर रोकना था। पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सेमीफाइनल के मुकाबले कोलकाता और मुंबई में होंगे। पाकिस्तान सेमीफाइनल में होता तो मैच कोलकाता के बजाय कोलंबो में होता।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और साहिबजादा फरहान-फखर जमान की 176 रन की साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने 212 रन बनाए। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने फरहान और जमान की मेहनत पर पानी फेर दिया। फरहान और फखर के आउट होने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने भी निराश किया। 12 रन पर 6 विकेट गिरे और पाकिस्तान 212 तक ही पहुंच पाया।
साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की तीन टीमें तय हो गई हैं। सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इंग्लैंड शीर्ष पर है और वह दूसरा सेमीफाइनल खेलेगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।
भारत-वेस्टइंडीज में रेस
भारत-वेस्टइंडीज में से सुपर-8 का आखिरी मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। यह मैच रविवार (1 मार्च) को कोलकाता में होगा। पहला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। इसी दिन तय होगा कि ग्रुप-2 में शीर्ष पर कौन रहेगा? पाकिस्तान के बाहर होने से यह तय हो गया कि पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में दूसरा सेमीफाइनल होगा। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा तो वह मुंबई में ही खेलेगा। 8 मार्च को फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता तो मैच कोलंबो में होगा।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-श्रीलंका मैच के बाद अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
