टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर रविवार शाम एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की सरकार की तरफ से विश्व कप में हिस्सा लेने की बात कही गई है लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ विश्व कप मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है।

हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से यह साफ किया गया है कि वह टूर्नामेंट खेलेगा। अब इसके ऊपर आईसीसी की प्रतिक्रिया का इंतजार है। पाकिस्तान की तरफ से यह फैसला बांग्लादेश के बाहर होने के समर्थन में लिया गया है। पाकिस्तान की इस्लामिक रिपब्लिक सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान बाहर; जानें किससे होगा टीम इंडिया का SF मैच

पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सरकार के हवाले से बयान सामने आया और कहा गया,”पाकिस्तान की इस्लामिक रिपब्लिक सरकार की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गई है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए खेलने नहीं उतरेगी।”

बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान का फैसला

पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ नहीं खेलने के फैसले की जानकारी बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया है। बांग्लादेश को इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा था। बांग्लादेश अड़ा था कि वह अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा। आईसीसी ने इस अर्जी को नहीं माना और बोर्ड के बहुमत के साथ स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया और बांग्लादेश बाहर हुआ।

पाकिस्तान का ‘बायकॉट’ ड्रामा: भारत को मिलेगा फायदा, नॉकआउट मैचों पर सस्पेंस; क्या एक्शन लेगा ICC?

इससे पहले सोमवार 26 जनवरी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी थी। पाकिस्तान की तरफ से टूर्नामेंट बायकॉट करने की भी गीदड़भभकी दी गई थी। वहीं आईसीसी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे। अब देखना होगा कि भारत के खिलाफ मना करने के बाद आईसीसी क्या एक्शन लेता है।