न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने ग्रुप डी के इस मैच में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह रिकॉर्ड चेज रहा है। वहीं अफगानिस्तान की टीम टी20 इंटरनेशनल में 180 प्लस रन पहली पारी में बनाने के बाद पहली बार हारी है।
इस मैच में पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 183 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट प्लेयर ऑफ द मैच बने और उन्होंने 42 गेंद पर 65 रन की बेहतरीन पारी खेली। ग्रुप डी का यह पहला मैच था। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड अंकतालिका में टॉप पर आ गई है।
न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड चेज
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना रिकॉर्ड रन चेज किया है। उन्होंने इससे पहले कभी 170 से ऊपर का लक्ष्य वर्ल्ड कप में नहीं चेज किया था। कीवी टीम का टी20 वर्ल्ड कप में पिछला सफल चेज था 167 रन। न्यूजीलैंड ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में (अबु धाबी में) इंग्लैंड के खिलाफ 167 रन का सबसे सफल लक्ष्य अभी तक वर्ल्ड कप में चेज किया था।
वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ भी टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में किसी टीम का यह सबसे सफल रन चेज रहा। यह आंकड़े बता रहे हैं कि अफगान टीम ने पिछले कुछ दिनों में अपनी गेंदबाजी का कद कितना बड़ा बना लिया है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भी यह सबसे सफल रन चेज रहा। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2016 में श्रीलंका ने 154 रन चेज करते हुए अफगानिस्तान को हराया था।
T20I में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत
- 183- न्यूजीलैंड, चेन्नई, 2026 वर्ल्ड कप*
- 176- श्रीलंका, शारजाह, 2022
- 173- भारत, इंदौर, 2024
- 170- श्रीलंका, अबु धाबी, 2025
अफगानिस्तान की T20I में पहली ऐसी हार
अफगानिस्तान की टी20 इंटरनेशनल में 180 प्लस रन बचाते हुए यह पहली हार रही है। इससे पहले 26 मौकों पर टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान की टीम ने टी20 में 180 प्लस रन बनाए हैं जिसमें से 25 बार उसे जीत मिली है। वहीं पहली बार अफगानिस्तान को 180 या उससे ज्यादा रन का बचाव करते हुए हार झेलनी पड़ी है।
नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें:-
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, सीफर्ट ने लगाया अर्धशतक
भारत-यूएसए मैच के बाद अंकतालिका, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा
