टी20 वर्ल्ड कप 2026 संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल बाएं पिंडली में फिर से चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह करीब तीन हफ्ते तक मैदान से दूर रहेंगे। उनकी जगह ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची, तेज गेंदबाज बेन सियर्स के साथ ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर भारत में टीम से जुड़ेंगे। मैककॉन्ची ने अप्रैल 2024 के बाद से न्यूजीलैंड के लिए नहीं खेले हैं।

पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान ब्रेसवेल की पिंडली में चोट लग गई थी। उन्होंने नाबाद 28 रन बनाए, लेकिन फील्डिंग नहीं की। इसके बाद उन्हें पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर रखा गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक ब्रेसवेल पिंडली की चोट से उबर गए थे, लेकिन रविवार को वार्मअप के दौरान वह फिर से घायल हो गए। इसके बाद स्कैन से पता चला कि चोट से उबरने में 3 हफ्ते लगेंगे।

मैककॉन्ची का करियर

भारत में हुए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी ब्रेसवेल नहीं खेल पाए थे। मैककॉन्ची ने न्यूजीलैंड के लिए 12 टी20 खेले हैं और 7.29 की इकॉनमी से सात विकेट लिए हैं। उन्होंने छह वनडे भी खेले हैं। सुपर स्मैश में कैंटरबरी के कप्तान मैककॉन्ची पिछले महीने टूर्नामेंट में उनके सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 7.71 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए थे।

न्यूजीलैंड शीर्ष पर

न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। उसने दूसरे मैच में मंगलवार यूएई को दस विकेट से हराया। अब वह 15 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना तीसरा मैच अहमदाबाद में खेलेगी। न्यूजीलैंड ग्रुप डी में पहले नंबर पर है।

न्यूजीलैंड का स्क्वाड

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026: चोट बनी मेजबानों के लिए काल, पूर्व चैंपियन टीम का स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

ट्रैवलिंग रिजर्व– बेन सीयर्स और कोल मैककॉन्ची