टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद दबदबा कायम किया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में आक्रामक रुख अपनाया है। गत विजेता टीम को इससे सफलता भी मिली, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस शैली के नतीजे वैसे नहीं रहे हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।
आमिर ने हारना मना है यूट्यूब शो पर सुपर 8 की ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की भविष्यवाणी करते हुए कहा,’साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज।’ भारत का नाम न लेने का कारण पूछने पर आमिर ने कहा, ‘अगर आप उनके मुकाबले देखेंगे तो पाकिस्तान को छोड़कर हर मैच में बल्लेबाजी चरमराई है। सुपर-8 के मुकाबलों में दबाव बढ़ेगा। जिस तरह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रही हैं वे किसी को हरा सकती हैं।’
भारतीय टीम की निगाहें इतिहास रचने पर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में ग्रुप-1 में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं। ग्रुप-2 में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका हैं। भारतीय टीम की निगाहें टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचना है। इससे टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन जाएगी। उसके अलावा वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने 2-2 खिताब जीते हैं। वह खिताब की रक्षा करने वाली पहली टीम भी बन जाएगी।
साउथ अफ्रीका से 22 फरवरी को भिड़ेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम सुपर 8 में अपने पहले मैच में रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। इसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। वह 1 मार्च को ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज से खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच में भिड़ेगी। ग्रुप स्टेज में भारत ने अमेरिका ने नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान आउट, भारत-श्रीलंका समेत ये टीमें पहुंचेगी सेमीफाइनल में; जहीर खान की भविष्यवाणी
