टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सुपर 8 में संडे यानी रविवार को दो मैच खेले जाएंगे जिसमें इंग्लैंड के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी जबकि भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरना है। एक ही दिन में दो मैच होने की वजह से इसकी आखिर क्या टाइमिंग होगी आइए इसके बारे में जानते हैं।
दोपहर 3.00 बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड-श्रीलंका मैच
संडे यानी रविवार के दिन सुपर 8 का पहला मुकाहला इंग्लैंड और श्रीलंका (ग्रुप बी) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.00 बजे से होगी जबकि टॉस दोपहर 2.30 पर किया जाएगा। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ये मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जाएगा।
भारत-साउथ अफ्रीका मैच की शुरुआत शाम 7.00 बजे से होगी
रविवार के दिन सुपर 8 का दूसरा मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.00 बजे से होगी जबकि टॉस का वक्त शाम 6.30 बजे का होगा। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच ये मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
रद्द हो गया पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच
सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबों में शनिवार को खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका और फिर इसे रद्द कर दिया गया। इस मैच में टॉस तो हो गया था जिसे पाकिस्तान ने जीता था और पहले बैटिंग करने का फैसला किया था, लेकिन पाकिस्तान की टीम बैटिंग के लिए इंतजार ही करती रह गई। पाकिस्तान को अब सुपर 8 का दूसरा मैच मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है जो शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें
