T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को हुई मीटिंग में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सामने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए कई मांगे रखी। पाकिस्तान का कहना है कि वो इसी शर्ट पर भारत के मैच का बॉयकॉट नहीं करेंगे जब उनकी मांगे पूरी की जाएगी, लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की उन मांगों को खारिज कर दिया जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल क्रिकेट फिर से शुरू करने और बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत के बीच ट्राई-सीरीज कराने के प्रस्ताव शामिल थे।

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं खेली जाएगी द्विपक्षीय सीरीज

आईसीसी ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सलाह लेने और बोर्ड का रुख कन्फर्म करने के लिए एक दिन का समय भी दिया है। उम्मीद है कि ग्लोबल गवर्निंग बॉडी सोमवार शाम या मंगलवार सुबह भारत-पाकिस्तान मैच की स्थिति पर आधिकारिक अनाउंसमेंट करेगी। रविवार को पांच घंटे से ज्यादा चली इस मीटिंग में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी और आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा शामिल हुए।

खास बात यह है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी चर्चा में हिस्सा लेने के लिए लाहौर गए थे, क्योंकि बीसीबी के भारत में मैच खेलने से मना करने के बाद पाकिस्तान एकमात्र ऐसा सदस्य देश था जिसने टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को हटाने के खिलाफ वोट दिया था। आपको बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने एक फरवरी को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बिना ज्यादा जानकारी दिए अपनी सीनियर नेशनल टीम को T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने की इजाजत देने से मना कर दिया। हालांकि बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने साफ किया कि यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया था और उन्होंने आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया।

आईसीसी के सामने पाकिस्तान ने रखी थी ये मांगे

-पाकिस्तान की पहली मांग ये थी कि टी20 वर्ल्ड कप से हटने के लिए बांग्लादेश को सजा ना दी जाए और उसे आईसीसी रेवेन्यू का पूरा हिस्सा मिले। यह फैसला ICC पहले ही खुद ले चुका था।

-पाकिस्तान ने ये भी मांग की थी कि पिछले साल महिलाओं का टी20 वर्ल्ड कप नागरिक अशांति के कारण दुबई में शिफ्ट होने के बाद बांग्लादेश को एक मुआवजे के तौर पर ग्लोबल टूर्नामेंट दिया जाए। अगले साइकिल में अंडर-19 वर्ल्ड कप को एक संभावित विकल्प के तौर पर सुझाया गया।

पाकिस्तान ने मांग की कि भारत को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू करने के लिए कहा जाए। इस अनुरोध को आईसीसी ने खारिज कर दिया और कहा कि द्विपक्षीय सीरीज उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं यहां तक ​​कि द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज भी उनके हाथ में नहीं है।

-भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश ट्राई-सीरीज का प्रस्ताव भी इसी तरह के कारणों से ठुकरा दिया गया साथ ही इस साल के आखिर में भारत के बांग्लादेश दौरे की मांग भी खारिज कर दी गई, जो सीरीज 2025 में पोस्टपोन हो गई थी। आईसीसी ने कहा कि इस तरह के द्विपक्षीय या ट्राई सीरीज करवाना उनके अधिकार से बाहर है।

ये खबरें भी पढ़ें

वैभव-वीरन ओपनर, हेनिल-कनिष्क शामिल; ICC ने चुनी U19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, आयुष नहीं रीव को बनाया कप्तान

‘उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा’; बीसीसीआई सचिव ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी