टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-1 में गुरुवार (26 फरवरी) को साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली और भारत की राह आसान कर दी। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अन्य मैच के नतीजे पर निर्भर नहीं रहना होगा। उसे अपने दोनों मैच जीतने होंगे। उसे जिम्बाब्वे से गुरुवार और वेस्टइंडीज से 1 मार्च को भिड़ना है।

Jansatta Opinion: सेमीफाइनल की दहलीज पर भारत: क्या हो रणनीति? पढ़ें जनसत्ता के खेल पत्रकारों का विश्लेषण

साउथ अफ्रीका से वेस्टइंडीज की हार के बाद भारत कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है:

  • भारतीय टीम को अपने सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से करारी शिकस्त मिली थी। उसका रनरेट काफी खराब हो गया था। इसके बाद वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह से हराया और रनरेट को साउथ अफ्रीका से भी बेहतर कर लिया। साउथ अफ्रीका का रनरेट +3.8 और वेस्टइंडीज का रनरेट +5.35 था। ऐसे में भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत जरूरी थी। साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज करके भारत की राह आसान कर दी।
  • भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराना होगा। अब रनरेट को लेकर पेंच नहीं फंसेगा। दोनों मैच जीतने पर भारत के 4 अंक हो जाएंगे। वेस्टइंडीज के भी दो अंक हैं। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 के आखिरी मैच में भारत को हराना होगा।
  • अगर भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया तो 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टीमों के लिए मैच करो या मरो का मुकाबला हो जाएगा। मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। जिम्बाब्वे को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। भारत से हारते ही वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर होगा। साउथ अफ्रीका की आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी।
  • अगर भारत और साउथ अफ्रीका को जिम्बाब्वे हरा देता है और वेस्टइंडीज आखिरी मैच जीत जाता है तो सेमीफाइनल की लड़ाई त्रिकोणीय हो जाएगी। वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में से बेहतर रनरेट वाली दो टीमें सेमीफाइनल में होंगी।
  • अगर भारत को जिम्बाब्वे हराता है और साउथ अफ्रीका से हार जाता है तो भी सेमीफाइनल की लड़ाई त्रिकोणीय हो जाएगी। भारत के पास वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा। इसके लिए उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतर रनरेट से जीत दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने निकाला सिकंदर रजा का तोड़, सूर्यकुमार का बल्लेबाजी क्रम बदलने की दी सलाह