टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत की हैट्रिक लगाते हुए सुपर-8 में जगह बना ली। भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। भारत ने कोलंबो में पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान 114 रन पर आउट हो गया। इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट में अजेय थीं। कोलंबो में मैच जीतने वाली टीम का अगले दौर में पहुंचना तय था। ऐसे में भारत ने यह मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई। पाकिस्तान के पास सुपर-8 में पहुंचने का अभी भी मौका है, लेकिन उसे हर हाल में अगला मैच जीतना होगा क्योंकि 61 रनों से हार के बाद वह तीसरे नंबर पर खिसक गया है। भारत के अलावा ग्रुप सी से वेस्टइंडीज सुपर-8 में पहुंच गई है।

आइए जानते हैं पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने का गणित

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए से नामीबिया सुपर-8 की रेस से बाहर हो गया है। वह तीन मैच खेला है और तीनों हारा है। भारत ने 3 मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। पाकिस्तान ने 3 मैच में 2 मैच जीते हैं। उसके 4 अंक हैं। अमेरिका ने 4 मैच में 2 मैच जीते हैं। नीदरलैंड्स ने 3 मैच में 1 जीत दर्ज की है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए की अंक तालिका में भारत शीर्ष पर है। पाकिस्तान तीसरे नंबर पर खिसक गया है। अमेरिका दूसरे नंबर पर है। नीदरलैंड्स 2 अंक के साथ चौथे और नामीबिया पांचवें नंबर पर है।

पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए 18 फरवरी को नामीबिया को हराना होगा। पाकिस्तान को नामीबिया को हराने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर नामीबिया जीता तो भी पाकिस्तान सुपर-8 में नहीं पहुंच पाएगा क्योंकि अमेरिका का रनरेट बेहतर है। नीदरलैंड्स के पास भी 4 अंक तक पहुंचने का मौका है। हालांकि, उसका मैच भारत से है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज