टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब तकरीबन 5 दिन बाकी हैं। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। भारतीय टीम को मेजबान और हालिया प्रदर्शन के लिहाज से फेवरिट माना जा रहा है। इंग्लैंड के भी पूर्व कप्तान ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार बताया है।
संजू सैमसन बाहर, तिलक वर्मा की वापसी; टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए दिग्गज ने बताई प्लेइंग 11
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान माइकल वॉन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सेमीफाइनल को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी चार टीमों के नाम बताए हैं जो सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। इसमें भारत का नाम उन्होंने सबसे ऊपर लिखा है। वहीं उसके अलावा तीन और टीमें उन्होंने बताई हैं।
वॉन ने किन 4 टीमों के नाम पर की भविष्यवाणी
माइकल वॉन के मुताबिक भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं। यह चारों टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं। भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ मौजूद है। इसके अलावा ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान हैं।
इंग्लैंड की टीम ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल के साथ मौजूद है। इंग्लैंड को सावधान रहना होगा, इसमें स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल तीनों टीमें उलटफेर कर सकती हैं। ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, यूएई, कनाडा और अफगानिस्तान मौजूद हैं। अब देखना होगा कि माइकल वॉन की यह भविष्यवाणी कितनी सटीक साबित होगी।
भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा।
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, ल्यूक वुड।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, काइल जेमीसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़ाम्पा।
‘ICC पाकिस्तान को नहीं दे सकता सजा…,’ टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर पूर्व PCB चीफ का बेतुका बयान
