भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में हार मिली जो डिफेंडिंग चैंपियन के लिए बड़ा झटका रहा, लेकिन इससे भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है। भारत के पास अभी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन इसके लिए उसे काफी सावधानी से आगे बढ़ना होगा। भारत अब प्रोटियाज से हार के बाद किस तरह से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है इसके बारे में जानते हैं।

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

भारत को अब सुपर 8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरना है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इन दोनों टीमों के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। यही नहीं भारत को कोशिश करनी होगी कि वो इन दोनों टीमों को बड़े अंतर से हराए और भारत का रन रेट बेहतरीन रहे।

वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबले जीत लेती है तो इस टीम के 6 अंक हो जाएंगे और भारत के 4 अंक होंगे। इस स्थिति में भारत आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन भारत अगर एक भी मैच हारता है तो वो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा।

वेस्टइंडीज कर सकता है खेल खराब

वैसे भारत के लिए पेंच तब ज्यादा फंस सकता है जब साउथ अफ्रीका अपने अगले दो मैचों में से एक मैच हार जाए। इस स्थिति में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के 4-4 अंक हो जाएंगे। वहीं अगर साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज ने हरा दिया और वह भारत से हार जाए, लेकिन जिम्बाब्वे से जीत जाए।

इस स्थिति में वेस्टइंडीज के भी 4 अंक हो जाएंगे। तब भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में से जिसका रन रेट बेहतर होगा वही टीम आगे बढ़ेगी। यानी भारत को ये दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबले जीत जाए।

ये खबर भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट बुमराह के नाम, अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा; अर्शदीप के नाम बड़ी उपलब्धि
T20 World Cup 2026 Points Table: भारत-साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच के बाद अंकतालिका, टॉप 5 बैटर-बॉलर