टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (27 फरवरी) को इंग्लैंड ने हारी बाजी पलटते हुए न्यूजीलैंड को हरा दिया। न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवित हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए शनिवार (27 फरवरी) को श्रीलंका हराना होगा। यह भी सुनिश्चित करना होगा रनरेट के मामले में वह न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दे।

Jansatta Opinion: सेमीफाइनल की दहलीज पर भारत: क्या हो रणनीति? पढ़ें जनसत्ता के खेल पत्रकारों का विश्लेषण

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सेमीफाइनल में सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहुंच चुका है। भारत-वेस्टइंडीज में से 1 मार्च मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनेगी। सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। हालांकि, पाकिस्तान की बात सिर्फ जीत से नहीं बनेगी।

न्यूजीलैंड का रनरेट गिरा

न्यूजीलैंड चाहेगा कि श्रीलंका जीत दर्ज करे। वह हारे भी तो काफी अंतर से ताकि पाकिस्तान न पहुंच पाए। पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला कोलंबो में होगा। इंग्लैंड से हारने के बाद न्यूजीलैंड का रनरेट गिरकर +1.390 हो गया। पाकिस्तान का रनरेट -0.461 है।

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 64 रनों से हराना होगा। यानी 64 रन से जीतने पर वह न्यूजीलैंड के रनरेट से आगे निकलेगा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 13.1 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी।

रेहान अहमद और विल जैक्स ने पलटी बाजी

न्यूजीलैंड ने 160 के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने 16.5 ओवर में 117 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रेहान अहमद और विल जैक्स के बीच 16 गेंद पर 44 रनों की साझेदारी हो गई। इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर ली। वह सुपर-8 में अजेय रहा।

सुपर 8 ग्रुप 2मैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकNRR
इंग्लैंड330006+1.096
न्यूजीलैंड311013+1.390
पाकिस्तान201011-0.461
श्रीलंका202000-2.8

यह भी पढ़ें:  भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुमकिन, जानें 4 पॉइंट में पूरा गणित