न्यूजीलैंड से सुपर-8 के मुकाबले में बुधवार(25 फरवरी) को हारकर श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस सेबाहर होने वाली पहली टीम बनी। सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने मंगलवार (24 फरवरी) को पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। अब पाकिस्तान और न्यूजीलैड में से एक टीम अंतिम-4 में पहुंचेगी। न्यूजीलैंड की संभावना प्रबल है क्योंकि उसका भाग्य उसके हाथ में है। पाकिस्तान का भाग्य इंग्लैंड के हाथों में है। बारिश भी पाकिस्तान का खेल खराब कर सकती है। न्यूजीलैंड के 3 और पाकिस्तान के 1 अंक हैं।
पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है
पाकिस्तान अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को हराना होगा। इससे पहले उम्मीद करनी होगी कि 27 फरवरी को न्यूजीलैंड को इंग्लैंड हरा दे। पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड बड़ी जीत दर्ज करे। उसके लिए अच्छी बात यह है कि उसे इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच के बाद आखिरी मुकाबला खेलना है।
नेट रनरेट होगा अहम
अगर न्यूजीलैंड अपना आखिरी सुपर-8 मैच इंग्लैंड से हार जाता है और पाकिस्तान 28 फरवरी को श्रीलंका से जीत जाता है तो दोनों के 3 अंक होंगे, जिससे नेट रन रेट पर बात आ जाएगी। हालांकि, अगर कीवी टीम इंग्लैंड से जीत जाती है तो उसके 5 अंक हो जाएंगे। इससे पाकिस्तान का सफर समाप्त हो जाएगा, क्योंकि श्रीलंका को हराने पर भी 3 अंक ही होंगे।
बारिश से बिगड़ेगा पाकिस्तान का खेल
अगर बारिश की वजह से इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का मैच रद्द भी हो जाता है और पाकिस्तान को श्रीलंका से जीत मिलती है तो भी कीवी टीम के 4 अंक होंगे और पाकिस्तान के 3 अंक होंगे। अगर बारिश की वजह से दोनों मैच रद्द भी हो जाते हैं तो पाकिस्तान को 2 और न्यूजीलैंड को 4 अंक होंगे। इससे कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Points Table:न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच के बाद अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेदबाज
