टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार (12 फरवरी) को वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर ग्रुप सी में सुपर-8 के रेस को रोमांचक बना दिया। वेस्टइंडीज की टीम 4 अंक के साथ शीर्ष पर है। स्कॉटलैंड 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड के भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका रनरेट काफी खराब है। ऐसे में उसपर टी20 वर्ल्ड कप से ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 14 फरवरी का मैच काफी महत्वपूर्ण है।
इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी का सुपर-8 का समीकरण
- वेस्टइंडीज ने पहले मैच में स्कॉटलैंड को हराया और फिर इंग्लैंड को हराया। वह 2 मैच में 4 अंक के साथ शीर्ष पर है। उसे नेपाल और इटली से भिड़ना है। एक मैच भी जीतने पर वह सुपर-8 में पहुंच जाएगा ,क्योंकि स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में से किसी एक टीम के 6 अंक होंगे।
- स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच 14 फरवरी को मैच होना है। दोनों में से यह मैच जीतने वाली टीम ही 6 अंक तक पहुंचने की स्थिति में होगी क्योंकि दोनों टीमों को 2-2 मैच खेलने हैं। इनमें से एक मैच आपस में ही होगा।
- स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में 14 फरवरी को मैच हारने वाली टीम को अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। उसे उम्मीद करनी होगी कि कोई टीम 6 अंक तक न पहुंचे।
- इंग्लैंड की हार से नेपाल और इटली को फायदा हो सकता है। दोनों टीमों के पास 6 अंक पहुंचने का मौका। इसके लिए तीनों मैच जीतना होगा। 12 फरवरी को दोनों की भिड़ंत होगी। मैच हारने वाली टीम 4 अंक से आगे नहीं बढ़ पाएगी। मैच जीतने वाली टीम के पास 6 अंक तक पहुंचने का मौका होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी के बाकी मैच
- 12 फरवरी- नेपाल बनाम इटली।
- 14 फरवरी- इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड।
- 15 फरवरी-वेस्टइंडीज बनाम नेपाल।
- 16 फरवरी-इंग्लैंड बनाम इटली।
- 17 फरवरी-स्कॉटलैंड बनाम नेपाल।
- 19 फरवकी-वेस्टइंडीज बनाम इटली।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप:नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले संकट में भारत, इशान किशन चोटिल

