टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज जरूर की है लेकिन इस वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम के प्रदर्शन के अलावा कई ऐसी परिस्थितियां भी खिलाड़ियों के सामने आई हैं जिसके बाद मानसिक संतुलन बनाए रखना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल हो सकता है। जैसे बीच टूर्नामेंट रिंकू सिंह ने अपने पिता को खोया था।

वहीं इशान किशन की चचेरी बहन और उनके जीजा का निधन भी फाइनल से पहले हो गया था। इसके अलावा संजू सैमसन की कहानी, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव की फोन कॉल और अभिषेक शर्मा का उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन, कई ऐसे वाकिये रहे जो इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सच को बयां करते हैं। आइए एक-एक करके सबके बारे में जानते हैं:-

1- रिंकू सिंह के पिता का बीच वर्ल्ड कप निधन

रिंकू सिंह की कहानी इस वर्ल्ड कप की सबसे चर्चित किस्सों में से एक रही। रिंकू शुरू में लगातार टीम का हिस्सा थे लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अचानक उनके पिता की तबीयत खराब हुई। वह घर लौटे और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले लौट आए। जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू को टीम में जगह नहीं मिली। फिर उसके बाद उनके पिता के निधन की खबर आई और वह फिर घर लौटे। पढ़ें पूरी खबर

रिंकू सिंह ने लेकिन हिम्मत नहीं हारी और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच से पहले टीम में वापस लौटे। हालांकि, प्लेइंग 11 में उन्हें मौका नहीं मिला, लेकिन बतौर सब्सटीट्यूट लगातार वह फील्ड पर हर मुकाबले में नजर आए। उन्होंने अपने पिता को खोने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और टीम के लिए डटे रहे और खड़े रहे। बीच वर्ल्ड कप गौतम गंभीर ने टीम स्पीच में उन्हें सांत्वना भी दी थी।

2- इशान किशन पर टूटा दुखों का पहाड़

इशान किशन के ऊपर फाइनल मुकाबले से पहले दुखों का पहाड़ टूटा था। उनकी चचेरी बहन और जीजा दोनों ने एक सड़क दुर्घटना में जान गंवा दी थी। इसके बावजूद फाइनल मुकाबले में उनका आत्मविश्वास नहीं हिला। उन्होंने फाइनल मैच में अर्धशतक भी लगाया। जीत के बाद इशान ने यह दर्दनाक वाकिया बयां किया और भारत की इस जीत और ट्रॉफी को अपनी बहन के नाम समर्पित किया। पढ़ें पूरी खबर

3- संजू सैमसन के लिए रामबाण बनी सचिन तेंदुलकर की सलाह

संजू सैमसन की कहानी भी इस टी20 वर्ल्ड कप के कुछ खास किस्सों में शामिल रही। एक वक्त था संजू टीम से बाहर हो गए थे और उनकी ओपनिंग पोजीशन छिन गई थी। अचानक टीम का प्रदर्शन खराब हुआ और संजू की वापसी हुई। वही संजू जो हिम्मत हार रहे थे, जिनका आत्मविश्वास डगमगा रहा था उनके लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का गुरुमंत्र काम आ गया। संजू ने ऐसा खेला कि वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन गए। फाइनल के बाद उन्होंने पूरी कहानी बयां की। पढ़ें पूरी खबर

4- टी20 वर्ल्ड कप टीम के चयन से पहले इशान के पास आया सूर्या का कॉल

इशान किशन 317 रन बनाकर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उनकी दो साल बाद टीम में वापसी हुई। टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड सीरीज में वह दो साल तक टीम से बाहर रहने के बाद लौटे। उनके पास टीम के चयन से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक कॉल आया था। जिसमें सूर्या ने उनसे पूछा था, “वर्ल्ड कप जिताएगा क्या?” इसके जवाब में इशान बोले थे, “भरोसा करोगे क्या?” पढ़ें पूरी खबर

5- अभिषेक शर्मा के उतार-चढ़ाव, मोहम्मद सिराज की अचानक एंट्री

अभिषेक शर्मा का यह पहला टी20 वर्ल्ड कप था। उनके लिए यह सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उनकी पहले तबीयत खराब हो गई और वह अस्पताल में एडमिट हुए। उसके बाद उनकी वापसी हुई तो उनका फॉर्म खराब और लगातार तीन बार शून्य पर आउट हो गए। अभिषेक ने इसके बाद लगाार निराश किया लेकिन कप्तान और कोच ने अपना विश्वास नहीं उनके ऊपर से छोड़ा।

वहीं मोहम्मद सिराज की एंट्री अचानक इस वर्ल्ड कप में हो गई। टूर्नामेंट शुरू होने के 48 घंटे पहले तक सिराज के प्लान कुछ और थे और वह विदेश जा रहे थे। अचानक हर्षित राणा चोटिल हुए और सिराज की टीम में एंट्री हो गई। उन्होंने अपने इस वर्ल्ड कप के सफर को काफी एनजॉय किया और विश्व विजेता बनने के बाद अपने दिल की कई सारी बातें भी कीं। पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़ें- संजू-साहिबजादा ओपनर, सूर्या नहीं यह खिलाड़ी कप्तान; ICC ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज कब और किस टीम के साथ? जानें विश्व विजेताओं का पूरा शेड्यूल