टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार इंजरी को लेकर कई टीमें परेशान हैं। वहीं छह बड़े खिलाड़ी अभी तक टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा चार ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो इंजरी से जूझ रहे हैं और उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं दो ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिनके आगे टूर्नामेंट में खेलने पर संशय है। इस लिस्ट में कुछ नए नाम भी शामिल हुए हैं।

चार खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस

भारत के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर रिब फ्रैक्चर से गुजर रहे हैं और टूर्नामेंट में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं भारत के ही हर्षित राणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच में घुटने पकड़कर बाहर जाते दिखे। उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका और उनकी इंजरी और आगे खेलने पर सस्पेंस है और अगले अपडेट का इंतजार है।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के लिए भारत में वनडे सीरीज में कप्तानी करने वाले और सीरीज जीतने वाले माइकल ब्रेसवेल भी इंजरी से जूझ रहे हैं। उनके भी टूर्नामेंट में आगे खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। साथ ही न्यूजीलैंड के यूएसए के खिलाफ वार्म अप मैच में फिन एलन कंधे की समस्या के कारण बाहर हो गए। ब्लैककैप्स ने अपने एक्स हैंडल पर एलन की चोट की जानकारी दी।

कौन से 6 खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुए बाहर?

  • नवीन-उल-हक (अफगानिस्तान): सर्जरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर
  • टोनी डी जोर्जी (साउथ अफ्रीका): टूर्नामेंट से बाहर
  • डोनोवन फरेरा (साउथ अफ्रीका): टूर्नामेंट से बाहर
  • एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड): टूर्नामेंट से बाहर
  • पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): टूर्नामेंट से बाहर
  • अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज): टूर्नामेंट से बाहर

हेजलवुड टूर्नामेंट में देरी से होंगे शामिल

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले से ही पैट कमिंस की इंजरी के कारण परेशान है। कमिंस बाहर हो चुके हैं टूर्नामेंट से और जोश हेजलवुड को लेकर खबर आई है कि वह शुरू के कुछ मैच मिस करेंग। हेजलवुड बीच टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ सकते हैं। वहीं कंगारू टीम के स्क्वाड में शामिल नाथन एलिस, एडम जाम्पा और टिम डेविड की फिटनेस भी चर्चा का विषय थी।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

WPL 2026 Prize Money: RCB vs DC फाइनल, विजेता टीम पर करोड़ों की बारिश; हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

टी20 वर्ल्ड कप: वाशिंगटन सुंदर को लेकर जल्दबाजी में नहीं भारत, CoE पर टिकीं अजीत अगरकर की निगाहें