आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार आठ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना। अगर किसी पाठक ने टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल किसी वजह से मिस कर दिया है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह उस ऐतिहासिक मुकाबले के रोमांच से वंचित रह जाए।

जनसत्ता.कॉम की कोशिश है कि जो भी पाठक या यूजर्स लाइव मैच नहीं देख पाए उन्हें कुछ ही मिनटों में पूरे मुकाबले की कहानी, सबसे बड़े मोमेंट, टर्निंग पॉइंट और मैच के हीरो के बारे में ऐसी जानकारी मिले कि उन्हें लगे जैसे उन्होंने खुद यह फाइनल देखा हो। नीचे भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच के रोमांच का मजा लीजिए।

मैच का टर्निंग पॉइंट: फिन एलन का आउट होना

टी20 विश्व कप 2026 फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला गया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रन से फाइनल जीत लिया। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच और संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। मैच के टर्निंग पॉइंट की बात करें तो फिन एलन का आउट होना रहा। उनके पवेलियन लौटते ही न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

भारत ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप जीतने वाले पहला मेजबान बना, पहली बार किसी टीम ने बचाया खिताब

T20 World Cup 2026 Final, T20 World Cup Final Recap, T20 World Cup 2026 Final Highlights
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 8 मार्च 2026 को ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ी। (फोटो सोर्स- PTI)

रविवार 8 मार्च की रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। भारत ने 2007 और 2024 के बाद तीसरी बार खिताब जीता। सूर्यकुमार यादव इस जीत के साथ रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए। पूरी खबर के लिए क्लिक करें

संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी?

Sanju Samson, T20 World Cup 2026 Final, T20 World Cup Final Recap, T20 World Cup 2026 Final Highlights
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद टूर्नामेंट ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए संजू सैमसन। (फोटो सोर्स- PTI)

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले दो बार विराट कोहली और एक बार जसप्रीत बुमराह ने यह अवॉर्ड जीता था। टी20 विश्व कप 2026 जीतने के लिए भारतीय टीम को तीन मिलियन डॉलर यानी करीब 27.48 करोड़ रुपये इनामी राशि मिली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

सूर्या ने की धोनी की बराबरी, रोहित से निकले आगे; गंभीर ने भी रचा इतिहास

Suryakumar Yadav, T20 World Cup 2026 Final, T20 World Cup Final Recap, T20 World Cup 2026 Final Highlights
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव रविवार आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए। (फोटो सोर्स- ANI)

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनाकर इतिहास रच दिया। भारतीय कप्तान के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इतिहास रचा। गौतम गंभीर बतौर कोच और बतौर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले क्रिकेटर बने।गौतम गंभीर ने बतौर खिलाड़ी 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

टी20 विश्व कप 2026 के शीर्ष-5 बल्लेबाज और टॉप-5 बॉलर

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर रहे। विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह साथी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के नंबर 1 गेंदबाज रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

अर्शदीप के थ्रो पर मिचेल को लगी चोट, कीवी बैटर ने अंपायर से शिकायत की

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब अर्शदीप सिंह के थ्रो पर बल्लेबाजी कर रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को चोट लग गई। चोट लगने के बाद डेरिल मिचेल जोर-जोर से चिल्लाने लगे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने ध्यान नहीं दिया और गेंदबाजी करने के लिए चले गए। डेरिल मिचेल ने अंपायर से इसकी शिकायत की। बाद में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मामला शांत कराया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

T20 WC 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय

संजू सैमसन ने भारत की तरफ से आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इस सूची में इशान किशन दूसरे नंबर पर रहे। संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में पांच मैच में 161 गेंदों का सामना करते हुए 321 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 27 चौके और 24 छक्के भी निकले। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

IND vs NZ: संजू सैमसन ने 3 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 46 गेंद पर 89 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। इसी के साथ संजू सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 24 छक्के भी पूरे किए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

संजू T20 विश्व कप फाइनल के सर्वोच्च स्कोरर बने

संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली। उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। संजू सैमसन ने मर्लोन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा। सैमुअल्स ने 2016 संस्करण के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 85 रन की पारी खेली थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

अभिषेक टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। ओवरऑल वह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

संजू ने पहला छक्का लगाते ही की एमएस धोनी की बराबरी

संजू सैमसन ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्के के साथ अपना खाता खोला। इसके साथ ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। संजू सैमसन ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर हैं। संजू सैमसन ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

T20 World Cup 2026 Final, T20 World Cup Final Recap, T20 World Cup 2026 Final Highlights
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद टूर्नामेंट ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ी। (फोटो सोर्स- एपी)