T20 World Cup 2026 February 13th All Matches Schedule Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें दिन यानी शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। आज भारत और पाकिस्तान के ग्रुप ए का भी मैच होगा। इस मैच का नतीजा ग्रुप ए के समीकरण पर भी निर्भर करेगा। टूर्नामेंट के 7वें दिन यूएसए का सामना नीदरलैंड्स से होगा।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। दिन का दूसरा मैच यूएई और कनाडा के बीच खेला जाएगा। अभी तक इस टूर्नामेंट के कुल 18 मुकाबले हो चुके हैं। दिन का सबसे खास मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच हो सकता है। जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर करने में माहिर है। ऐसे में घायल ऑस्ट्रेलियाई टीम जिसके कई खिलाड़ी चोटिल हैं, उसे सावधान रहना होगा।

7वें दिन खेले जाने वाले तीनों मैचों का शेड्यूल

  • 19वां मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे, ग्रुप बी (कोलंबो- सुबह 11 बजे से)
  • 20वां मैच: कनाडा बनाम यूएई, ग्रुप डी (दिल्ली- दोपहर 3 बजे से)
  • 21वां मैच: यूएसए बनाम नीदरलैंड्स, ग्रुप ए (चेन्नई- शाम 7 बजे से)

(नोट: भारतीय समयानुसार ही सभी मैचों का टाइम बताया गया है)

T20 World Cup 2026 के 7वें दिन खेले जाने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:-

  • कितने बजे होगा 7वें दिन होने वाले सभी मुकाबलों का टॉस?
  • आपको बता दें कि सभी मैचों के लिए ऊपर बताए गए टाइम से आधे घंटे पहले टॉस होगा। जैसे पहले मैच का टॉस सुबह 10.30 बजे होगा, दूसरे का दोपहर 2.30 बजे और तीसरे मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
  • कहां देख पाएंगे 7वें दिन होने वाले तीनों मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट?
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें दिन होने वाले सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।
  • कहां देख पाएंगे 7वें दिन होने वाले तीनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग?
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें दिन होने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

वैभव सूर्यवंशी अब खेल सकते हैं 16 टीमों वाला टी20 टूर्नामेंट, IPL 2026 से पहले धूम-धड़ाका मचाने की तैयारी
सूर्यकुमार यादव के बयान ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, पाकिस्तान के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस
इशान किशन ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड; सबसे तेज फिफ्टी के मामले में युवराज की बराबरी, अभिषेक-रोहित की लिस्ट में एंट्री