टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन यानी 11 फरवरी (बुधवार) को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। आज होने वाले तीनों मुकाबले कांटे के हो सकते हैं। मैदान पर उतरने वाली सभी छह टीमें धाकड़ हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला ग्रुप सी का मैच कांटे का हो सकता है।

इसके अलावा साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीमें भी मैदान पर उतरेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम आज अपना विश्व कप का अभियान शुरू करेगी। अफगानिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार मिली थी, ऐसे में साउथ अफ्रीका को बचना होगा क्योंकि अफगान टीम में उलटफेर करने का दमखम है। आयरलैंड पहले मैच में श्रीलंका से हारकर आई है।

पांचवें दिन खेले जाने वाले तीनों मैचों का शेड्यूल

  • 13वां मैच: साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, ग्रुप डी (अहमदाबाद- सुबह 11 बजे से)
  • 14वां मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, ग्रुप बी (कोलंबो- दोपहर 3 बजे से)
  • 15वां मैच: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ग्रुप सी (मुंबई- शाम 7 बजे से)

(नोट: भारतीय समयानुसार ही सभी मैचों का टाइम बताया गया है)

T20 World Cup 2026 के पांचवें दिन खेले जाने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:-

  • कितने बजे होगा पांचवें दिन होने वाले सभी मुकाबलों का टॉस?
  • आपको बता दें कि सभी मैचों के लिए ऊपर बताए गए टाइम से आधे घंटे पहले टॉस होगा। जैसे पहले मैच का टॉस सुबह 10.30 बजे होगा, दूसरे का दोपहर 2.30 बजे और तीसरे मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
  • कहां देख पाएंगे पांचवें दिन होने वाले तीनों मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट?
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन होने वाले सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टा स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।
  • कहां देख पाएंगे पांचवें दिन होने वाले तीनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग?
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन होने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

पलटू पाकिस्तान का यू-टर्न मारने का है पुराना इतिहास, पिछले तीन साल में 5 बार कर चुका है ऐसा ड्रामा
टी20 वर्ल्ड कप 2026: चोट बनी मेजबानों के लिए काल, पूर्व चैंपियन टीम का एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
IND vs NAM: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने के करीब, ये हैं टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय