टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे दिन यानी 10 फरवरी (मंगलवार) को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से सबसे बड़ा मुकाबला होगा ग्रुप ए का मैच जिसमें पाकिस्तान की भिड़ंत यूएसए के साथ होगा। आपको बता दें कि यूएसए ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मात दी थी।
अभी तक मौजूदा टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं चौथे दिन नीदरलैंड, नामीबिया, न्यूजीलैंड और यूएई की टीमें भी मैदान पर उतरेंगी। यूएई और नामीबिया का इस टूर्नामेंट में यह पहला-पहला मैच होगा। वहीं न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए अपना दूसरा-दूसरा मुकाबला खेलने उतरेंगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने अपने पहले-पहले मैच जीते थे।
चौथे दिन खेले जाने वाले तीनों मैचों का शेड्यूल
- 10वां मैच: नीदरलैंड बनाम नामीबिया, ग्रुप ए (दिल्ली- सुबह 11 बजे से)
- 11वां मैच: न्यूजीलैंड बनाम यूएई, ग्रुप डी (चेन्नई- दोपहर 3 बजे से)
- 12वां मैच: पाकिस्तान बनाम यूएसए, ग्रुप ए (कोलंबो- शाम 7 बजे से)
(नोट: भारतीय समयानुसार ही सभी मैचों का टाइम बताया गया है)
T20 World Cup 2026 के चौथे दिन खेले जाने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:-
- कितने बजे होगा सभी मुकाबलों का टॉस?
- आपको बता दें कि सभी मैचों के लिए ऊपर बताए गए टाइम से आधे घंटे पहले टॉस होगा। जैसे पहले मैच का टॉस सुबह 10.30 बजे होगा, दूसरे का दोपहर 2.30 बजे और तीसरे मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
- कहां देख पाएंगे तीनों मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट?
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे दिन होने वाले सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टा स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।
- कहां देख पाएंगे तीनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग?
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे दिन होने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।
नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें:-
टी20 वर्ल्ड कप का ‘ग्रुप ऑफ डेथ’: स्कॉटलैंड की जीत, नेपाल का जज्बा; इंग्लैंड तीसरे स्थान पर खिसका
टी20 विश्व कप में भारत का अगला मैच कब है? यहां चेक करें भारत बनाम नामीबिया की तारीख, समय, जगह और अन्य डिटेल्स
