अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपने दो भाइयों को एक टीम में तो देखा होगा, लेकिन वे एक-दूसरे के आमने-सामने बिरले ही देखने को मिलते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (22 फरवरी) को भारत-साउथ अफ्रीका मैच में यह दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर बंधु मोर्ने मोर्कल को भारत तो एलबी मोर्कल को साउथ अफ्रीका के डगआउट में बैठे देखा जाएगा। मोर्ने भारत के गेंदबाजी कोच हैं। एलबी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका ने विशेष सलाहकार नियुक्त किया है। एलबी और मोर्ने की बातचीत नहीं होती, लेकिन उनकी मां धर्मसंकट में फंस गई हैं।
एलबी मोर्कल ने हाल ही में कहा था, ‘नहीं हम एक दूसरे बात नहीं करते। मुझे लगता है कि मां हम दोनों से ज्यादा चिंतित होंगी। उन्हें नहीं पता भारत-साउथ अफ्रीका में से किसका समर्थन करना है।’ भारत और साउथ अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें अजेय रहीं। मोर्ने ने भी माना कि उनकी बड़े भाई से ज्यादा बातचीत नहीं होगी।
क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखरने वाले भाई
मोर्ने ने एलबी को लेकर कहा, ‘मैंने उसे ग्राउंड पर आते देखा, लेकिन हम बहुत ज्यादा बात नहीं करते। हालांकि, उसे देखकर अच्छा लगा।’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई भाइयों ने एक साथ खेलकर धूम मचाया है। ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, स्टीव वॉ और मार्क वॉ, भारत के मोहिंदर अमरनाथ, सुरिंदर अमरनाथ और राजिंदर अमरनाथ), इरफान पठान और यूसुफ पठान, हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या, हनीफ मोहम्मद, सादिक मोहम्मद, मुश्ताक मोहम्मद, वजीर मोहम्मद) न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली और डेल हेडली चर्चित चेहरे रहे हैं।
सैम करन और बेन करन का मामला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो भाइयों को अलग-अलग टीमों में होने का मामला सामने आ चुके हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के भाई बेन करन को ब्रेंडन टेलर के रिप्लेसमेंट के तौर पर जिम्बाब्वे की टीम में जोड़ा गया है। हालांकि, मोर्ने मोर्कल और एलबी मोर्कल के मामले में खास बात यह है कि दोनों एक साथ खेले हैं और अब विपक्षी टीमों के डगआउट में दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के अलावा ये दो टीमें भी बनाएंगी सेमीफाइनल में जगह; पूर्व भारतीय बैटिंग कोच की भविष्यवाणी
