टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शु्क्रवार (27 फरवरी) को जब 21 साल के रेहान अहमद बल्लेबाजी करने आए तो 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 6 विकेट 117 रन पर गंवाकर संघर्ष कर रहा था। उसे 19 गेंदों में 43 रन चाहिए थे। दूसरी तरफ विल जैक्स थे। रेहान ने सिर्फ सात गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 19 रन ठोक दिए।
दूसरी गेंद का सामना करते हुए ग्लेन फिलिप्स को छक्का मारने के बाद रेहान ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सैंटनर की गेंद पर एक और छक्का लगाया और मैच इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ दिया। इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने रेहान अहमद को भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को संदेश दिया था। बीबीसी स्पोर्ट से अहमद ने कहा, ‘बाज ने नीचे वॉकी-टॉकी मैसेज भेजा रेह से कहो कि वह सहवाग की तरह बैटिंग करे।’
रेहान अहमद की शानदार बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में जेमी ओवरटन की जगह आए रेहान अहमद ने मैच में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 3 ओवर में 2 विकेट झटके और विल जैक्स के साथ तेज बल्लेबाजी करके इंग्लैंड को जी दिलाई। जैक्स और अहमद ने सातवें विकेट के लिए 16 गेंद पर 44 रन जोड़े। इससे इंग्लैंड ने सुपर-8 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उसने दो जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
18वें ओवर में मैच पलटा
इंग्लैंड 17वें ओवर तक संघर्ष कर रहा था। ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र ने धीमी गेंदों से परेशान किया। रचिन ने 4.8 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए। हालांकि, मिचेल सैंटनर ने फिलिप्स को गेंद दिया और मैच पलट गया। रेहान और जैक्स ने 22 रन ठोककर मैच का रुख पलट दिया। विल जैक्स चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने।
यह भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज मैच में गेंदबाजों की धुनाई तय, ईडन गार्डन में बुमराह-अर्शदीप होंगे अहम
