बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा कि वह रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए कोलंबो में होंगे। उन्हें उम्मीद है कि पिछले कुछ हफ्तों से जारी तनाव के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ बातचीत शुरू हो जाएगी। बांग्लादेश के अखबार ‘प्रथम आलो’ से बात करते हुए इस्लाम ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच का न्योता इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से आया है।

इस्लाम ने कहा, ‘आईसीसी ने एक फैसला लिया है। आईसीसी के बड़े हितधारक ये पांच एशियाई देश हैं और 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के लिए वे चाहते हैं कि सभी पांच एशियाई देशों के प्रतिनिधि एक साथ मैदान पर मौजूद रहें। एक साथ मैच देखें और एक-दूसरे से बात करें।’

सुधरेंगे बीसीसीआई-पीसीबी के रिश्ते

आईसीसी में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्या यह मीटिंग बीसीसीआई के साथ तनाव खत्म करने का एक मौका हो सकती है? इस्लाम ने जवाब देते हुए कहा, ‘आप इसे कुछ ऐसा ही मान सकते हैं।’ बीसीसीआई-बीसीबी के रिश्ते तब बिगड़े जब भारतीय बोर्ड ने बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के स्क्वाड से बाहर करने को कहा।

पाकिस्तान ने कर दिया था भारत से खेलने से मना

पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश का साथ देने के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया। इसके बाद आईसीसी की पीसीबी के साथ बैठक हुई। इस बैठक में बांग्लादेश को सजा न देने का फैसला किया गया और 2028-2031 साइकिल में बांग्लादेश को एक आईसीसी इवेंट भी मिला।

लिखित समझौता होगा

इस्लाम ने कहा कि बोर्ड एक समझौता तैयार करेगा ताकि यह पक्का हो सके कि वादे परे हों। उन्होंने कगा, ‘हम एक समझौता भी करेंगे। लिखित सौमझता होगा ताकि कोई दुविधा न रहे। आप जानते हैं कि पहले जब हमने ढाका में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की वार्षिक बैठक की थी तो भी ऐसा ही एक मुद्दा उठा था। वहां भी हमने एक समझौता तैयार किया था ताकि कोई भी किसी भी तरह से करार से भटक न सके। आईसीसी के साथ इसी तरह की बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है।’

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: ग्रुप सी में सुपर-8 की रेस हुई रोमांचक, इंग्लैंड पर बाहर होने का खतरा, 14 फरवरी का मैच महत्वपूर्ण