टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में शुक्रवार (20 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 16.2 ओवर में 104 रनों पर आउट कर दिया। सुपर-8 की रेस से बाह ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और दमदार प्रदर्शन करके दिखाया। मैच से पहले ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलिया को चेताया था। टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारने वाली ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के खिलाफ अनुशासन दिखाया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली ही गेंद पर ओमान को झटका दिया। आमिर कलीम को जेवियर बार्टलेट ने बोल्ड कर दिया। ओमान के केवल 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। वसीम अलीन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उनके अलावा जतिंदर सिंह ने 17, हम्माद सिर्जा ने 16 और करन सोनावले ने 12 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

एडम जम्पा ने 4 विकेट झटके

ओमान के लिए आमिर कलीम और शफिक जन खाता नहीं खोल पाए। विनायक शुक्ला ने 9, जय ओडेड्रा ने नाबाद 4, मोहम्मद नदीम 2 और जितन रमानंदी ने 1 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए। मार्क्स स्टोइनिस और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिए। ओमान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। मैट रेनशॉ की जगह कूपर कोनोली को मौका मिला। ओमान ने प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए।

ओमान की प्लेइंग XI

आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), करण सोनावाले, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, जय ओडेड्रा, शकील अहमद, शफीक जान।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

मिचेल मार्श (कप्तान), टेरैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

यह भी पढ़ें: भारत-साउथ अफ्रीका मैच में दो सगे भाई होंगे आमने-सामने, धर्मसंकट में फंसी मां