T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार पूरी दुनिया बेसब्री के साथ कर रही है जिसमें 20 टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इस वर्ल्ड कप में भारत की कोशिश होगी कि वो अपने खिताब को डिफेंड करे जो उसने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली इस बार के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वो दोनों क्रिकेट के इस प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन भारतीय टीम में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जिस पर सबकी निगाहें रहने वाली है कि वो किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य टीमों में भी कई शानदार प्लेयर्स हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं।
अभिषेक शर्मा लगाएंगे सबसे ज्यादा छक्के
टी20 वर्ल्ड कप में कौन खिलाड़ी ज्यादा रन बना सकता है और कौन सबसे ज्यादा छक्के लगा सकता है साथ ही कौन सबसे ज्यादा विकेट इस टूर्नामेंट में लेगा इसको लेकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर भविष्यवाणी की। स्टार स्पोर्ट्स पर एक शो के दौरान इरफान से पूछा गया कि इस वर्ल्ड कप में कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा को उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे अभिषेक शर्मा का नाम लिया जो इस वक्त टी20आई प्रारूप के नंबर 1 बल्लेबाज हैं।
वरुण चक्रवर्ती लेंगे सबसे ज्यादा विकेट
इरफान से पूछा गया कि कौन गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेगा तो इसके लिए उन्होंने भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम लिया। वहीं उनसे जब पूछा गया कि सबसे ज्यादा छक्के कौन लगाएगा तो उन्होंने फिर से अभिषेक शर्मा का नाम लिया। जब इरफान से पूछा गया कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन होगा तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में बताना अभी काफी जल्दबाजी होगी, लेकिन जब टूर्नामेंट स्टार्ट होगा मैं इसके बारे में बताऊंगा। वहीं उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर 240 होगा और वो भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इससे बड़ा मैच कोई हो ही नहीं सकता।
टेस्ट और रेस्ट दोनों; अभिषेक शर्मा को ड्रॉप कर 5वें T20I में संजू सैमसन-इशान किशन से कराएं ओपनिंग
