टी20 मुंबई 2026 में सोमवार (9 जून) को आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस ने सोबो मुंबई फॉल्कनस को 66 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम के नवनियुक्त टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला। बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलने वाले अय्यर 10 रन बनाकर आउट हो गए। सरफराज खान की अगुआई वाली आकाश टाइगर्स के लिए कप्तान शशांक अताडे और शम्स मुलानी ने शानदार गेंदबाजी की।
वानखेड़े में आकाश टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 227 रन बनाए। अजीत यादव ने सबसे ज्यादा 35 गेंद पर 68 रन बनाए। जय गोकुल बिस्टा ने 27 गेंद पर 57 रन बनाए। कप्तान सरफराज खान ने 10 गेंद पर 31 रन ठोके। वरुण लेवंडे 36 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। सोबो मुंबई फॉल्कनस ने 17.5 ओवर में 10 विकेट पर 161 रन बनाए।
Also Read: भारत-पाकिस्तान के स्क्वाड जारी, एशियाई खेलों में 10 क्रिकेट टीमें लेंगी हिस्सा; ये है पूरी लिस्ट
सोबो मुंबई फॉल्कनस की गेंदबाजी
हर्ष राणे ने 14, सौरभ सिंह ने 8 और सक्षम पराशर ने नाबाद 7 रन बनाए। सोबो मुंबई फॉल्कनस के लिए प्रथमेश डाके ने 2 विकेट लिए। वेदांत गोरे और मयूरेस तंडेल ने 1-1 विकेट झटके। सोबो मुंबई फॉल्कनस के लिए हर्ष अघव ने 43 औ इशान मुलचंदानी ने 40 रन बनाए। इशान ने 15 गेंद का ही सामना किया।
आकाश टाइगर्स की गेंदबाजी
कप्तान आदित्य तरे 1, गौतम भरत वाघले 17, आवेश खान 6, श्रेयस अय्यर 10, आकाश पारकर 6, मयूरेश तंडल 12, वेदांत गोरे 15 और सिद्धार्थ राउत बगैर खाता खोले आउट हुए। यश डिचोलकर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। आकाश टाइगर्स के लिए शशांक अत्तारदे ने 4, शम्स मुलानी ने 3 और अंकुर सिंह 2 विकेट लिए। नमन पुष्पक ने 1 विकेट लिए।
सूर्यकुमार ने 200 के स्ट्राइक रेट से ठोके 72 रन
ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोमवार (9 जून) को एमएससी मराठा रॉयल्स के खिलाफ 36 गेंद पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें।
