टी20 मुंबई 2026 लीग की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें अब तय हो चुकी हैं। ग्रुप स्टेज के आखिरी लीग मैच में मराठा रॉयल्स ने अंधेरी आर्क्स को हराकर अंतिम 4 में जगह बना ली। पिछले मैच के हीरो अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच में गेंदबाजी नहीं की और इम्पैक्ट सब के साथ उन्हें रिप्लेस कर बाहर किया गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 155 के स्ट्राइक रेट से रन (9 गेंद 14) बनाए।
अंधेरी के लिए मुशीर खान ने 36 गेंद पर 62 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन यह टीम के काम नहीं आ सकी। अंधेरी की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 168 रन पर ही सिमट गई थी। जवाब में मराठा रॉयल्स के लिए अयाज खान ने 49 गेंद पर 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। अयाज ने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए थे।
उनके विकेट के बाद अंत में तुषार देशपांडे ने बेहतरीन तीन छक्के लगाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। 19वें ओवर में तुषार ने मुशीर की पहली दो गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। ओम बांगड़ ने 29 और मैक्सवेल स्वामीनाथन ने 18 रन बनाकर नाबाद रहते हुए उपयोगी पारियां खेलीं।
सेमीफाइनल में पहुंची ये 4 टीमें
इसी के साथ सेमीफाइनल में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स, अंधेरी आर्क्स, आकाश टाइगर्स और मराठा रॉयल्स ने जगह बना ली है। वहीं इंटरनेशनल स्टार सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों की टीमें बाहर हो गई हैं।
सेमीफाइनल मुकाबले 11 जून 2026 (गुरुवार) को खेले जाएंगे। लीग स्टेज के बाद नॉर्थ मुंबई की टीम टॉप पर रही है और मराठा रॉयल्स ने चौथे पर रहते हुए अंतिम 4 में एंट्री की। जबकि अंधेरी आर्क्स दूसरे और आकाश टाइगर्स की टीम तीसरे पर रही। खान ब्रदर्स मुशीर (अंधेरी) और सरफराज की टीम (आकाश टाइगर्स) सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ नजर आएंगी।
महिला टी20 वर्ल्ड कप की 20 सबसे बड़ी साझेदारी, हरमनप्रीत कौर-मिताली राज की जोड़ी भी शामिल; ये है पूरी लिस्ट
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप इतिहास में 20 सबसे बड़ी साझेदारी की बात करें तो चौथे नंबर पर एक भारतीय जोड़ी है। जबकि पूरी लिस्ट में तीन भारतीय जोड़ी मौजूद हैं। इस खबर में पूरी लिस्ट दी गई है:-
