टूर्नामेंट के 13वें मैच में बांग्ला टाइगर्स ने पुणे डेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पुणे ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बनाए। उसके लिए टॉम कोहलर कैडमोर ने 25 गेंद पर 48 और एलेक्स डेविस ने 21 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली। जवाब में बांग्ला टाइगर्स ने 8.5 ओवर में 2 विकेट पर 119 रन बना लिए। उसके लिए टॉम मूर्स ने 12 गेंद पर सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और 4 छक्के लगाए। चिराग सूरी और आंद्रे फ्लेचर ने 30-30 रनों का योगदान दिया। जॉनसन चार्ल्स ने 11 गेंद पर 14 रन बनाए। पुणे के लिए पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने 2 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए।
टूर्नामेंट के 14वें मैच में नॉर्दर्न वॉरियर्स ने टीम अबुधाबी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अबुधाबी के लिए जो क्लार्क ने 24 गेंद पर ताबड़तोड़ नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और तीन छक्के लगाए। ल्यूक राइट ने 15 गेंद पर 33 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। बेन डकेट ने 31 रन का योगदान दिया। क्रिस गेल फिर एक बार फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 4 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाए। पॉल स्टर्लिंग खाता भी नहीं खोल सके। टीम अबुधाबी ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में नॉर्दर्न वॉरियर्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन बनाए थे। वसीम मुहम्मद ने 34 गेंद पर 76 रन बनाए। लेंडल सिमंस ने 25 गेंद पर 37 रन बनाए।
टूर्नामेंट के 15वें मैच में दिल्ली बुल्स ने डेक्कन ग्लेडिएटर्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। डेक्कन ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 118 रन बनाए। उसके लिए कप्तान पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। 18 गेंद की पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। आजम खान ने 22 और मोहम्मद शहजाद ने 13 रन बनाए। दिल्ली बुल्स ने 8.1 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए गुरबाज ने 47, लुईस ने 35, शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 28 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 2 रन बनाए। लुईस ने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए।