Syed Mushtaq Ali Trophy: विक्रम सिंह ने जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, केदार जाधव ने ठोके 45 गेंद में 84 रन, महाराष्ट्र का खुला खाता
महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए केदार जाधव ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 45 गेंद में नाबाद 84 रन बनाए। उन्होंने नौशाद शेख (78 रन, 44 गेंद, 10 चौके, 2 छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 गेंद में 166 रन की नाबाद साझेदारी की।

बंगाल के ओपनर विक्रम सिंह ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट (2021) का पहला शतक जड़ा। उन्होंने एलीट ग्रुप बी में झारखंड के खिलाफ मैच में 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर बंगाल ने झारखंड के खिलाफ 16 रन से जीत हासिल की। वह एलीट ग्रुप बी की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई।
कोलकाता के ईडन गार्डंस (Eden Gardens) पर खेले गए मैच में बंगाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना पाई। झारखंड की ओर से विराट सिंह ने सबसे ज्यादा 47 रन (4 चौके, 2 छक्के, 35 गेंद) बनाए। विक्रम ने 10 जनवरी 2021 को ओडिशा के खिलाफ मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह बंगाल का पहला मैच था।
एलीट ग्रुप सी का मुकाबला वडोदरा में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। इस मैच में महाराष्ट्र के केदार जाधव और नौशाद शेख ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। केदार ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 45 गेंद में नाबाद 84 रन बनाए। नौशाद ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 गेंद में नाबाद 78 रन बनाए।
इन दोनों की पारियों के दम पर महाराष्ट्र ने सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। इस मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से ऋषभ तिवारी और शशांक चंद्राकर संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर रहे। दोनों ने 44-44 रन बनाए। हालांकि, ऋषभ ने 30 गेंद में 5 चौके लगाए, जबकि शशांक ने 38 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
Unbeaten fifty in the first game against Odisha!
Unbeaten in the second game against Jharkhand!Bengal’s Vivek Singh makes a stunning start to his #SyedMushtaqAliT20 campaign this season! #JHAvBEN @CabCricket
Follow the match https://t.co/jVU5wA2uHG pic.twitter.com/4bpVwkkhYI
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 12, 2021
छत्तीसगढ़ के कप्तान हरप्रीत सिंह ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 21 गेंद में 42 रन बनाए। शशांक सिंह 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 8 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान राहुल त्रिपाठी 30 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
ऋतुराज ने 15 और राहुल त्रिपाठी ने 14 रन बनाए। इसके बाद केदार जाधव ने नौशाद के साथ मिलकर पारी को संभाला। उन्होंने नौशाद शेख के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 गेंद में 166 रन की नाबाद साझेदारी की और स्कोर 20 ओवर में 2 विकेट 196 रन कर टीम को पहली जीत दिला दी।
एस श्रीसंत भी सात साल बाद विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने 11 जनवरी 2021 की रात पुडुचेरी के खिलाफ मैच में फाबिद अहमद को बोल्ड किया। मैच फिक्सिंग के कारण श्रीसंत पर 7 साल के लिए बैन लगा था।
Thanks a lot for all the support and love ..it’s just the beginning..with all of ur wishes and prayers many many many more to go..lots of respect to u nd family .. #blessed #humbled #cricket #bcci #kerala #love #team #family #india #nevergiveup pic.twitter.com/bMnXbYOrHm
— Sreesanth (@sreesanth36) January 11, 2021
एलीट ग्रुप सी के अन्य मुकाबलों में बड़ौदा ने हिमाचल प्रदेश को 4 विकेट से हराया। गुजरात ने उत्तराखंड के खिलाफ 73 रन से जीत हासिल की। एलीट ग्रुप बी में हैदराबाद ने ओडिशा को 6 रन से हराया। एलीट ग्रुप ए में रेलवे ने उत्तर प्रदेश को 8 विकेट, जम्मू-कश्मीर ने त्रिपुरा को 7, पंजाब ने कर्नाटक को 9 विकेट से हराया। पंजाब की ओर से सिद्धार्थ कौल ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। बाद में विकेटकीपर सिमरन सिंह ने 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 गेंद में 89 रन बनाए।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।