इंडिया ए ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रन से हरा दिया और सीरीज का समापन सुखद तरीके से किया। इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में सूर्यांश शेडगे के अर्धशतक, विप्रज निगम के ऑलराउंड प्रदर्शन और गुरजपनीत सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत दर्ज की। विप्रज निगम को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और फिर भारत ने पहली पारी में 47.3 ओवर में 275 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 226 रन बनाए और उसे हार मिली। हालांकि भारत ने तीसरे वनडे में जीत हासिल जरूर की, लेकिन उसे इस वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

सूर्यांश शेडगे का अर्धशतक

इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग की थी और सूर्यांश ने टीम के लिए सबसे बड़ी 66 रन की पारी 60 गेंदों पर खेली और इस दौरान 2 छक्के व 7 चौके भी लगाए। विप्रज निगम ने निचले क्रम पर टीम के लिए अहम 40 रन की पारी खेली जबकि ओपनर प्रियांश आर्या ने 49 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल का बल्ला खामोश रहा और उन्होंने 2 रन बनाए जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 39 रन की पारी खेली। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 33 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारशुइस और विल सदरलैंड ने 3-3 विकेट झटके।

गुरजपनीत सिंह ने लिए 3 विकेट

भारत के लिए इस मैच में गुरजपनीत सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि यश ठाकुर और निशांत सिंधू को 2-2 सफलता मिली। विप्रज निगम और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में ओपनर जोश फिलिप ने 56 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसके अलावा कप्तान नाथन मैकस्विनि ने 39 रन, निखिल चौधरी ने 29 रन, लचलान शॉ ने 31 रन बनाए। लियाम स्कॉट ने 26 रन तो वहीं मिचेल ओवर ने 20 रन बनाए।

‘देश के लिए दोबारा नहीं खेलने में मेरा कोई नुकसान नहीं’, टीम इंडिया में सेलेक्शन के सवाल पर शमी ने दिया करारा जवाब

शमी ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चुने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)