भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर पहुंच चुकी है और 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड में टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इन दोनों सीरीज से पहले भारतीय टीम ने हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में नितीश कुमार रेड्डी को भी चोट के कारण गंवा दिया। इसके बाद पहली बार चयन हुआ 23 साल के सूर्यांश शेडगे का।

सूर्यांश शेडगे के जीवन की कहानी काफी रोचक है। उनकी मां ने अपने बेटे को क्रिकेटर बनान के लिए काफी त्याग किए। सूर्यांश के पिता प्रशांत शेडगे एक हॉस्पिटल में मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करते हैं। उनकी मां एक बैंककर्मी थीं। मगर बेटे के क्रिकेट करियर के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। वह खुद अकेले सूर्यांश को प्रैक्टिस के लिए ले जाती थीं।

सूर्यांश ने सुनाई मां के त्याग की कहानी

सूर्यांश ने बताया था कि,‘मुझे अपने माता-पिता पर बहुत गर्व है। माता-पिता के त्याग के बदौलत ही मै क्रिकेटर बन पाया। मेरी मां ने मेरे खेल की वजह से नौकरी छोड़ दी क्योंकि उन्हें मेरे साथ अभ्यास पर जाना पड़ता था।’ अब सूर्यांश की मां और उनकी खुद की मेहनत रंग ला चुकी है। ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए कमाल करने के बाद पहली बार वह टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में चुने गए हैं। चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह उन्हें मौका मिला है। खास बात यह है कि कप्तान हैं श्रेयस अय्यर जो पहले ही सूर्यांश के लिए लकी रहे हैं।

श्रेयस की कप्तानी में सूर्यांश शेडगे 4 मौकों पर कर चुके डेब्यू

मुंबई में जन्मे इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए श्रेयस अय्यर अभी तक लकी चार्म रहे हैं। लिस्ट ए, टी20 20, इंडिया ए और आईपीएल में उन्होंने अय्यर की कप्तानी में ही डेब्यू किया था। यानी 4 मौकों पर अभी तक सूर्यांश का करियर श्रेयस की कप्तानी में शुरू हो चुका है। अब मौका है इंटरनेशनल डेब्यू का तो कप्तान फिर से श्रेयस अय्यर हैं। आयरलैंड दौरे पर उन्हें इंडिया कैप मिलने की संभावना बनी हुई है।

सूर्यांश शेडगे ने नवंबर 2024 में मुंबई के लिए टी20 डेब्यू सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था। उस समय मुंबई की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। उसके बाद दिसंबर 2024 में विजय हजारे ट्रॉफी में भी मुंबई के लिए सूर्यांस ने डेब्यू श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही किया था। फिर 30 सितंबर 2025 को इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए मैच में सूर्यांश ने इंडिया ए के लिए डेब्यू किया। आईपीएल डेब्यू भी उन्होंने 2025 के सीजन में पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही किया था।

सूर्यांश शेडगे के करियर रिकॉर्ड की बात करें तो उनके नाम 15 लिस्ट ए मैचों में 258 रन और 11 विकेट दर्ज हैं। जबकि टी20 क्रिकेट में उन्होंने 30 मैचों में 356 रन बनाए हैं और 13 विकेट लिए हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। आईपीएल में वह 12 मैचों में 10 पारी खेलकर 165 रन बना चुके हैं, जबकि पहले आईपीएल विकेट का उन्हें इंतजार है।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपरः, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव को नहीं मिली जगह; इंग्लैंड T20 के लिए दिग्गज ने बताई भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम 26-28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय दिग्गज ने टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 बताई है जिसमें वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर